विशेष

हादसे की जांच के लिए आया पुलिस ऑफिसर जांच छोड़कर लेने लगा सेल्फी, जानें क्या है मामला!

पुलिस सेल्फी : आये दिन यूपी पुलिस के अलग-अलग रंग देखने को मिलते ही रहते हैं। अभी कुछ दिनों से यूपी पुलिस के सिपाहियों का नशे में डांस वायरल हो रहा था। यहां तक तो बर्दाश्त किया जा ही रहा था कि अब पुलिस ने एक और नया कारनामा कर दिया है। यकीन मानिये यूपी पुलिस की इस हरकत के बारे में सुनकर सच में आपका भरोसा उत्तर प्रदेश पुलिस से उठ जायेगा।

पुलिस पहुंच गयी घटनास्थल पर:

अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ऐसा मामला देखा गया है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। यहां पर सोमवार के दिन दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक विदेशी महिला की कार की टक्कर एक स्कार्पियो से हो गयी। इसकी जानकारी जैसे ही नजदीकी पुलिस स्टेशन को हुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी।

शायद पहली बार देखी थी विदेशी महिला:

लेकिन यह क्या? पुलिस तो कोई जांच ही नहीं कर रही है और ना ही घटना के मुख्य आरोपी से कोई सवाल पूछ रही है। तो आखिर पुलिस वहां जाकर कर क्या रही थी। दरअसल जांच के लिए गए सिपाही ने शायद पहली बार किसी विदेशी महिला को इतनी नजदीक से देखा था। इसलिए उन्होंने मौके का फायदा उठाने को सोचा।

सिपाही की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल:

उन्होंने अपना मोबाइल निकाला और विदेशी महिला के साथ लगे सेल्फी लेने। दोनों पक्ष समझौता करने में लगे हुए थे, जबकि 100 नंबर डायल पुलिस विदेशी महिला मारिया के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसकी फोटो ले ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस समय यूपी के इस पुलिस वाले की हरकत से पूरा देश परिचित हो चुका है।

पीछे से आ रही स्कार्पियो ने मारी जोरदार टक्कर:

प्राप्त जानकारी के अनुसार जापान की रहने वाली मारिया कुछ दिनों पहले भारत घूमने आयी थीं। वह ऋषिकेश से अपने देश वापस जाने के लिए टैक्सी से दिल्ली जा रही थी। जब कार मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले हाईवे पर पहुंची तो वहां पीछे से आ रही एक स्कार्पियो ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टैक्सी ड्राईवर ने इस घटना की सूचना तुरंत 100 नंबर डायल पुलिस को दे दी।

Back to top button