बॉलीवुड

2 पीस में समुद्र किनारे दौड़ती नजर आई TV की नागिन, बीच पर ही लेने लगी शावर, देखें Video

‘नागिन’ फ़ेम निया शर्मा (Nia Sharma) दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। खासकर सोशल मीडिया पर वह अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती है। इंस्टाग्राम पर तो उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। यहां वे अपनी स्टाइलिश और बोल्ड तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल जीतती रहती है। हाल ही में निया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बोल्डनेस की सभी हदें पार कर दी है।

दरअसल अपने इस लेटेस्ट वीडियो में निया समुद्र किनारें बिकीनी पहन दौड़ लगाती दिखाई दे रही है। समुद्र की लहरों के बीच टू पीस में निया को दौड़ते हुए देख मौसम अपने आप ही हॉट बन जाता है। समुद्र किनारें दौड़ लगाने के बाद वे बीच पर लेट कर अपनी अदाएं बिखेरती दिखाई देती है। इतना ही नहीं वीडियो में वे बीच पर ही शावर लेती भी नजर आती हैं।

निया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहल्का मचा रहा है। उनके इस वीडियो पर अभी तक डेढ़ लाख से अधिक रिएक्शन आ गए हैं। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी को निया का यह अंदाज बड़ा ही अच्छा लगा तो वहीं कुछ ने इसे घटिया, बकवास और अश्लीलता से भरा बताया। कुछ लोग तो इसे देख इतना गुस्सा करने लगे कि कमेंट में ही निया को भद्दी भद्दी टिप्पणी करने लगे।

बताते चलें कि निया अका यह वीडियो गोवा का है। वे तब ‘जमाई राजा 2.0’ की शूटिंग कर रही थी। अब आप भी यकीनन निया के बिकीनी अवतार को देखने को बेताब होंगे। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के यह वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)


एक इंटरव्यू में निया ने बताया था कि वे अपने पसंद के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ट्रोलर्स की परवाह उन्हें नहीं है। लोग क्या कहेंगे यह सोचकर वह अपनी जिंदगी जीने का अंदाज नहीं बदल सकती है।उनका कहना है कि यदि ट्रोल्स को मेरे कुछ कपड़े पसंद नहीं हैं तो क्या मैन उन्हें पहनना बंद कर दूं?

वैसे निया की बात में दम तो है। सभी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है। यदि लोगों को एक्ट्रेस का यह अंदाज पसंद नहीं तो वे उन्हें देखने बंद कर सकते हैं। काम की बात करें तो निया जल्द ही रवि दुबे के साथ ‘जमाई राजा 2.0’ में नजर आएगी। उन्हें अंतिम बार नागिन 4 में जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई और विजेंद्र कुमेरिया के साथ देखा गया था। इस शो में वे इच्छाधारी नागिन बनी थी। वे खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया की ट्रॉफी भी जीत चुकी हैं।

Back to top button