रिलेशनशिप्स

मां बनने के वो 7 फायदें जो एक पिता कभी नहीं ले सकता है, भगवान सिर्फ मां को देता है ये सुख

कहते हैं मां बनने के एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। जब बच्चा 9 महीने आपके गर्भ में पलता है और पहली बार आप उसे अपनी गोद में उठाती हैं तो वह फिलिंग बड़ी शानदार होती है। कुछ महिलाओं को ये शिकायत रहती है कि भगवान ने सारे दर्द महिलाओं की किस्मत में ही लिखे हैं। जैसे पिरियड्स का आना और बच्चे पैदा करना इत्यादि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां बनने के कुछ ऐसे शानदार फायदें होते हैं जिनका लाभ सिर्फ महिलाओं को ही मिलता है जबकि पुरुष इस लाभ से वंचित रह जाते हैं।

1. एक बच्चे की हर छोटी छोटी चीज मां के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। वह अपने बच्चे के साथ सबसे करीब होती है और घर के बाकी मेंबर्स की तुलना में अधिक समय भी बिताती है। ऐसे में बच्चे की खुशी, उसका बोला पहला शब्द, पहला कदम हर चीज मां के चेहरे पर मुस्कान ला देती है।

2. बच्चा गर्भ में होने की वजह से मां अपने आप ही अपनी सेहत का ख्याल रखने लग जाती है। वह जंक फूड या फास्‍ट फूड और स्मोकिंग ड्रिंकिंग कर बच्चे की इम्‍यून सिस्‍टम पर कोई असर नहीं डालना चाहती है। वे अपने बच्चे को हेल्‍दी खिलाने के चक्कर में खुद भी हेल्‍दी डाइट फॉलो करती है। इस तरह वह और उसका बच्चा दोनों ही सेहतमंद रहते हैं।

3. एक मां अपने बच्चे की पहली टीचर होती है। अपने बच्चे को नई नई चीजें सिखाने के चलते वह भी बहुत कुछ सिख जाती है। जैसे टाइम से सोना, टाइम से उठना, टाइम पर भोजन करना इत्यादि। एक तरह से मां का टाइम मैनेजमेंट भी सुधर जाता है।

4. मां बनने के बाद आपके व्यवहार में दयालुता, समझदारी और संवेदना आ जाती है। आप पहले से ज्यादा भावुक बन जाते हैं। अपने बच्चों के साथ साथ दूसरों के साथ भी अच्छा व्यवहार करने लगते हैं। एक तरह से बच्चे को बेहतर इंसान बनाते बनाते आप भी अच्छे इंसान बन जाते हैं।

5. बच्चा पास में होने से आपको तनाव और डिप्रेशन जैसी चीजें काम होती है। बच्चे की शैतानी, हंसी और बातें आपको मनोरंजन करती है। आप हमेशा उसी में व्यस्त रहते हैं और आपको टेंशन लेने या फालतू बातें सोचने का समय ही नहीं मिलता है।

6. बच्चा अपनी मां से सबसे अधिक प्यार करता है। ऐसे में मां को स्पेशल होने का एहसास होता है। वह अपनी लाइफ उसी के प्रति समर्पित कर देती है।

7. बच्चा पास हो तो मां को कभी अकेलापन भी नहीं लगता है। पति जॉब पर बाहर चले भी जाए तो मां बच्चे के साथ दिनभर व्यस्त रहती है।

Back to top button