समाचार

ननद को नशीला पदार्थ देकर भाभी ने पहले किया उसे बेहोश, फिर सामने बैठ बनाई उसकी अश्लील Video

एक औरत ने अपनी ननद को ब्लैकमेल करने के लिए उसका रेप करवाया और उसकी वीडियो बनाई। वीडियो बनाने के बाद आरोपी भाभी ने ननद को धमकी दी की अगर वो किसी को भी इस बारे में कुछ बताती है। तो वो उसकी वीडियो को वायरल कर देगी। भाभी की धमकी से ननद डर गई और उसने अपना मुंह कई महीनों तक बंद रखा। इस दौरान उसकी भाभी ने उसे एक शख्स से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर भी किया। ये चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के एटा का है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी भाभी व उसका रेप करने वाले शख्स को पकड़ लिया है।

खबर के अनुसार यहां एक 27 साल की युवती ने अपनी ही भाभी पर रेप कराने का आरोप लगाया है और पुलिस में केस दर्ज किया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी भाभी ने उसे बेहोशी की दवा खिलाकर उसका दुष्कर्म करवाया और बेहोशी की हालत में उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है। इस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगी और छह महीने उसका बलात्कार करवाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन एक दिन पीड़िता ने पुलिस में जाकर केस दर्ज करवा दिया। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाई और पीड़िता की भाभी व आरोपी शख्स को पकड़ लिया।

भारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज मिश्रा ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामला पुलिस के संज्ञान में है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। केस दर्ज करने के महज 12 घंटे में पीड़िता की भाभी और फिरोज़ाबाद में रहने वाले उसके अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ये मामला एटा कोतवाली नगर क्षेत्र का है। पीड़िता का आरोप है कि उसे पहले उसकी भाभी ने कुछ नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद भाभी के ही एक रिश्तेदार ने उसके साथ रेप किया तथा अश्लील वीडियो बनाई। आरोपी औरत का रिश्तेदार फिरोजाबाद का रहने वाला है। इन दोनों को पकड़ लिया गया है।

Back to top button