राशिफल

Rashifal 5 March: आज इन 6 राशियों की आमदनी में होगा सुधार, धनकोष में वृद्धि होगी, पढ़ें राशिफल

हम आपको शुक्रवार 5 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 March 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मनचाहे परिणाम न मिलने से मूड उखड़ा रह सकता है। रात तक कोई अच्छी खबर मन को मस्त करेगी। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में समझदारी बढ़ेगी और आपको लाभ मिलेगा। आज प्रॉपर्टी में मिले-जुले असर के बावजूद प्रोफेशन और आर्थिक मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको किसी प्रकार का त्वचा का रोग हो सकता है। किसी प्रिय या आवश्यक वस्तु के न मिलने से उलझन होगी। धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। जीवनसाथी से असाधारण सहयोग मिलेगा। नौकरी के दौरान सहजता महसूस कर सकते हैं। आमदनी या धनागमन में गतिशीलता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पेशेवर मोर्चे पर आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे। आपका साथी आपसे भावनाओं और प्यार का इजहार कर सकता है। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का पैटर्न बनायेंगे। आज आपको धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरुरत है। आप अपने व्यापार या पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। पराक्रम में वृद्धि। प्रतिद्वंदी मुंह की खाएंगे। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। शोधपरक विचारों से लाभ होगा। आज पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मन को हर समय खुश रखने का प्रयास करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दंपतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। आज किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार वालों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। बच्चों का खास ख्याल रखें, कहीं बाहर ना निकलने दें। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। वित्तीय लाभ के संकेत हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी दूरगामी लाभ का संकेत आपको आनन्द प्रदान करेगा। दिन के आख़िर में संतुष्टि का अनुभव होगा। परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कुछ रोचक बात पता चलेगी, जिससे घर में हंसी-ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। आज स्वभाव की उग्रता पर नियंत्रण रखने से अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे और आपको धैर्य से काम लेना होगा। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें। आज किसी पुराने दोस्त का फोन आएगा, जिससे आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। आपको खुली और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से नई परियोजनाएँ मिल सकती हैं। आमदनी में रुकावट से कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी के साथ प्रेम में इज़ाफ़ा होगा। शारीरिक सुख बढ़ेगा। बौद्धिकता प्रखर होगी। कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी हो सकती है। बेहतर होगा कि अपना कॉन्फिडेंस कम न होने दें, मन लगाकर काम करें। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। निवेश में क्षति हो सकती है। खान-पान का सुख प्राप्‍त होगा, लेकिन ध्‍यान रखें कि आपकी सेहत न बिगाड़ दे। करियर के क्षेत्र में आई अड़चनें स्वत: दूर हो जाएंगी। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे। आपको अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक भाषण को नियंत्रित करना चाहिए। बिजनेस पार्टनर से संबंधों को लेकर आपके मन में कई सवाल पैदा होंगे, अच्छा रहेगा मामले को बात करके समझ लें। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। अपने साथी के साथ विनम्रता से बात करने की ज़रूरत है। आज जमीन-जायदाद की समस्या का समाधान निकल आएगा। परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बड़े भाई के सहयोग से आज किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग से सब अच्छा बना रहेगा। प्रतिद्वंदी कुछ ऐसा करेंगे कि आप परेशान हो जाएंगे। आप सतर्क तो रहें, पर उनके छल कपट को अनदेखा न करें और उनकी हरकतों पर नजर रखें। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। आज प्रेमियों के लिए बेहतर समय आने वाला है। प्रोफेशन में सुधार के लिए प्रयासों में और तेजी लानी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझना होगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आज घर पर बच्चों के साथ कोई गेम खेलेंगे। घरेलु महिलाएं आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी। घर के बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए। पैसों की आमद के प्रबल आसार हैं। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।

आपने Rashifal 5 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 March 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : यह 5 चीज़ें आप की हर इच्छाएं कर सकती है पूरी, ज्योतिष से लेकर तंत्र मंत्र तक में आता है काम

Back to top button