अध्यात्म

महामूर्ख होते हैं ये 4 काम करने वाले लोग, इनसे दोस्ती रखना होती है बेवकूफी

पुराने जमाने में विदुर और चाणक्य जैसे कई विद्वान लोग हुआ करते थे। इन लोगों ने अपने जीवन के अनुभवों को संजो कर कुछ काम की नीतियां भी बनाई थी। ये नीतियां आज के जमाने में भी सही तरीके से फिट बैठती है। आपको जीवन में कौन से काम करना चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए इसका जिक्र विदुर की धृतराष्ट्र नीतियों में देखने को मिल जाता है।

ऐसे में आज हम आपको विदुर की उस नीति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह के काम करने वाले लोग मूर्ख होते हैं। यदि आप भी ये काम करते हैं तो आप से बड़ा मूर्ख कोई नहीं है। इसलिए विदुर की माने तो ये काम भूलकर भी न करें।

1. अमित्रं कुरुते मित्रं मित्रं द्वेष्टि हिनस्ति च। कर्म चारभते दुष्टं तमाहुर्मूढचेतसम् ॥ विदुर नीति में वर्णित इस श्लोक का अर्थ है – शत्रु से दोस्ती करने वाला, दोस्तों और शुभचिंतकों को दुख पहुंचाने वाला, उनसे ईर्ष्या-द्वेष रखने वाला और हमेशा बुरे काम काम करने वाला व्यक्ति मूर्ख होता है। इसलिए व्यक्ति को ये काम करने से हर हाल में बचना चाहिए।

2. संसारयति कृत्यानि सर्वत्र विचिकित्सते। चिरं करोति क्षिप्रार्थे स मूढो भरतर्षभ॥ विदुर नीति के इस श्लोक का अर्थ है अनावश्यक कर्म करने वाला, दूसरों को शक की दृष्टि से देखने वाला, जरूरी और जल्द करने वाले कामों में देरी करने वाला व्यक्ति मूर्ख होता है। यदि आप भी ऐसा कुछ करते हैं तो अपनी ये आदत जल्द ही बदल डालें।

3. अनाहूत: प्रविशति अपृष्टो बहु भाषेते। अविश्चस्ते विश्चसिति मूढचेता नराधम:॥ विदुर नीति में बताए गए इस श्लोक का मतलब है – जो व्यक्ति बिना किसी आज्ञा के कक्ष में प्रवेश करें, सलाह मांगे बिना अपनी राय दूसरों पर थोप दें या अविश्वसनीय व्यक्ति पर  विश्वास कर लें वह सबसे बड़ा मूर्ख होता है। इसलिए आप ऐसे काम न ही करें तो बेहतर है।

4. परं क्षिपति दोषेण वर्त्तमानः स्वयं तथा। यश्च क्रुध्यत्यनीशानः स च मूढतमो नरः॥ विदुर नीति का यह श्लोक कहता है कि अपनी गलती को दूसरों की गलती बताकर खुद को बुद्धिमान कहने वाला और अक्षम होने के बावजूद क्रुद्ध होने वाला व्यक्ति महामूर्ख होता है। इसलिए आप ऐसे काम करने से हर हाल में बचे।

दोस्तों आशा करते हैं कि आपको यह विदुर नीति पसंद आई होगी। कृपया इसे दूसरे लोगों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। इस तरह से वे भी इसके बारे में जान और जीवन में इसे अपनाकर मूर्ख बनने से बच जाएंगे।

Back to top button