राशिफल

4 मार्च को सूर्यदेव का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार समस्त ग्रहों के राजा सूर्य देव 4 मार्च को शाम 6:00 बजे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 17 मार्च 2021 की देर रात 2:21 तक यहीं पर विराजमान रहने वाले हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह परिवर्तन आपकी राशि पर कैसा असर डालेगा।

आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों पर रहेगा अशुभ प्रभाव

वृषभ राशि वाले लोगों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से भाई-बहनों की सेहत को लेकर चिंता उत्पन्न रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी परंतु आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बुरी संगति से आपको बचना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आमदनी में कमी आएगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिये अन्यथा चोट लग सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ बनी रहेगी। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिससे आपका मन हताश रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से आर्थिक मामलों में आपको संभल कर रहना होगा। किसी काम को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कामकाज में रुकावट उत्पन्न होगी। मन में चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में कमजोरी देखने को मिल सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे ना होने के कारण आप काफी मायूस रहेंगे।

आइए जानते हैं किन राशियों का रहेगा शुभ समय

मेष राशि वाले लोगों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से फायदा मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, वहां पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में बनाई गई नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से नौकरी या कारोबार में फायदा मिलने की संभावना है। तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कार्यस्थल में आपका दबदबा बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित अगर कोई काम रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ नजर आ रहा है। नौकरी, बिजनेस और आर्थिक मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए कार्यों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य पूरे कर सकते हैं। आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। भविष्य के लिए धन का संचय करने में सफल हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई बड़ी योजना पूर्ण हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आप अपने दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में लगातार तरक्की हासिल होगी, जिससे आप काफी संतुष्ट होंगे।

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव अच्छा नजर आ रहा है। आपकी सभी योजनाएं पूर्ण होंगी। जॉब और बिजनेस में आपको भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की सेहत में सुधार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप जिस कार्य को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों की मानसिक चिंता कम होगी। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से प्रॉपर्टी से संबंधित योजनाओं में अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। निवेश संबंधित कामों में आपको फायदा मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कई मामलों में किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। मेहनत का पूरा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

Back to top button