समाचार

शादी का वादा कर घर से भगाकर प्रेमिका को लाया दिल्ली, पैसों की कमी होने पर बना दिया कॉलगर्ल

यूपी के नोएडा के सेक्‍टर 12 में स्थित एक गेस्ट हाउस में हाल ही में पुलिस ने छापा मारा था और यहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ था। इस दौरान पुलिस को यहां से कुछ लड़कियां मिली थी। जिनमें से दो बिहार और दो पश्चिम बंगाल की थी। पुलिस ने इन लड़कियों से पूछताछ की थी और ये पता लगाने की कोशिश की थी ये आखिर यहां आई कैसे। इस दौरान बिहार की लड़की ने पुलिस के सामने काफी चौंकाने वाले खुलासे किए। पटना की रहने वाली इस लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे धोखे से दिल्ली लाया गया था और ये काम करने पर मजूबर किया गया।

लड़की के अनुसार उसे एक लड़के से प्‍यार हो गया था। वे अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। लेकिन घरवालों के डर के कारण वो घर से प्रेमी के साथ भाग गई। प्रेमी उसे घर से भागकर दिल्‍ली ले आया। लड़की के अनुसार लड़के ने उससे वादा किया कि वो दिल्ली में उससे शादी कर लेंगे और घरवालों को खबर भी नहीं होगी। लेकिन दिल्ली आने के बाद लड़के का असली रुप सामने आया। प्रेमी ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे झांसा देकर एक साल पहले दिल्ली लेकर आया था। बोला कि पटना में घरवालों को खबर लग जाएगी। दिल्ली में शादी के बाद साथ रहेंगे। तब घर वाले भी मान जाएंगे। लेकिन दिल्ली आने के बाद पैसों की दिक्कत होने लगी। जिसके कारण उसे देह व्‍यापार के रैकेट के धंधे में धकेल दिया। पीड़िता के अनुसार उसने काफी कोशिश की यहां से निकलने की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। साथ में ही लड़के ने उसे धमकी दी की अगर वो भागती है, तो वो उसे बदनाम कर देगा। हालांकि पीड़ित लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड का साथ छोड़ दिया। लेकिन जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर नहीं निकल पाई।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही नोएडा पुलिस ने सेक्टर नंबर 12 में एक घर पर चल रहे होटल पर छापेमारी की थी। यहां से कई लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। यहां से कुल सात लड़कियां पकड़ी गई थी। जिनमें से दो बिहार और दो पश्चिम बंगाल की थी।

Back to top button