विशेष

इतिहास के पन्नों से बाहर निकल आए भगत सिंह और स्वामी विवेकानंद, Video में दिखे स्माइल करते हुए

इतिहास बहुत ही दिलचस्प है। वैसे इससे भी ज्यादा दिलचस्प इतिहास के कुछ महान और प्रसिद्ध लोग हैं। हम सभी ने इन महान हस्तियों के बारे में सिर्फ किताब में ही पड़ा है। उनकी कुछ गिनी चुनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज भी उपलब्ध है। बस इन्हीं के आधार पर हम उस समय के दौर को इमेजीन कर लेते हैं। लेकिन जरा सोचिए कितना अच्छा होता न यदि हम इतिहास के महान लोगों को हंसता या मुस्कुराता हुआ देख सकते। मतलब यदि उनका कोई वीडियो हमे देखने को मिल जाता तो दिन ही बन जाता।

अब आपकी यह इच्छा भी हम पूरी करने जा रहे हैं। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर इतिहास के दो महान शख्स भगत सिंह (Bhagat Singh) और स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों महान लोग मुसकुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल यह उनका असली वीडियो नहीं है। बल्कि इसे AI तकनीक की सहायता से पुरानी फोटो के माध्यम से बनाया गया है। हालांकि ऐसा करने का रिजल्ट इतना अच्छा है कि वीडियो देख ऐसा लगता है मानों ये महापुरुष जीवंत हो उठे हो। इसे देख आपके मन में एक बार फिर भगत सिंह और स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों की यादें ताज़ा हो जाएगी।

चलिए अब बिना किसी देरी के सबसे पहले आपको भगत सिंह का वीडियो दिखा देते हैं।


यदि आपको भगत सिंह का यह वीडियो पसंद आया तो फिर कई लोगों के आइडल स्वामी विवेकानंद का यह वीडियो भी बड़ा अच्छा लगेगा।


अब ये देखिए लोकमान्य तिलक का वीडियो।


ये देखिए इतिहास के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वंशावली वेबसाइट MyHeritage द्वारा एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण ‘डीप नॉस्टैल्जिया’ (Deep Nostalgia) को जारी किया गया है। ये तस्वीरों में एनिमेशन जोड़ने की क्षमता रखता है।

Back to top button