अध्यात्म

घर से बाहर कदम रखने से पहले कर लें ये 8 काम, दिन अच्छा जाएगा, कार्य पूर्ण होगा

घर से बाहर निकलने के बाद आपके साथ क्या होगा इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है कि आपका दिन किस्मतवाला हो या ये भी पॉसिबल है कि ये आपका सबसे बुरा दिन बन जाए। कुल मिलाकर मन में ये डाउट हमेशा बना ही रहता है कि बाहर जाने पर हमारा दिन अच्छा होगा या बुरा। ये चीज तब और भी अहम बन जाती है जब हम घर से किसी जरूरी काम से जा रहे हैं। ऐसे में हम यही चाहते हैं कि हमारा वह महत्वपूर्ण कार्य अच्छे से पूर्ण हो जाए।

ऐसे में यदि आप घर से बाहर कदम रखने के पहले कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखें तो आपका हर कार्य सफल जरूर होगा। आज हम आपको ऐसी ही कुछ काम की बातें बताने जा रहे हैं।

1. किसी जरूरी काम से घर से निकल रहे हैं तो ये याद रखें कि आप राहु काल में न निकलें। राहु काल से पहले या बाद में घर से बाहर कदम रखें।

2. घर से बाहर जाने से पहले दिशाशूल देख लेना भी अच्छा आइडिया होता है। इससे आपको किसी विशेष दिन किस दिशा में जाना लाभकारी या हानिकारक होगा ये पता चल जाएगा। यदि आपको किसी वजह से विषम दिन में विषम दिशा में यात्रा करनी पड़ जाए तो उसका उपाय कर यात्रा को सुखद और सफल बनाया जा सकता है।

3. जरूरी काम से घर से निकल रहे हैं तो पहले दही और शक्कर खाएं और फिर बाहर जाएं। ऐसा करने से उस काम में सफलता मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

4. घर से जब भी निकले तो हमेशा दाहिना पैर घर से बाहर की ओर रखें। इस दौरान ‘श्री गणेशाय नमः’ बोलते हुए आगे बढ़े। आपको काम में सफलता जरूर मलेगी।

5. यदि आपका काम बहुत जरूरी है और आपको शक है कि ये बिगड़ सकता है तो घर से निकलते समय मुंह में तुलसी रख लें। लेकिन ध्यान रहे कि इस तुलसी को आप चबाएं नहीं। जब घर से बाहर निकल जाए तो तुलसी को चबा सकते हैं।

6. काम अच्छे से पूर्ण हो इसलिए घर से बाहर जाने से पूर्व अपने ईष्टदेव की पूजा पाठ और आराधना अवश्य करें। उनका आशीर्वाद लेकर घर से निकलोगे तो काम अच्छे से और जल्द पूर्ण होगा।

7. घर से निकलने के पहले दहलीज के बाहर कुछ काली मिर्ची के दाने डाल दें। अब इसके ऊपर पैर रखकर निकल जाएं। इस दौरान पीछे मुड़कर देखें नहीं।

8. घर से बाहर जाने से पूर्ण आईने में अपना चेहरा अवश्य देखें। ऐसा करना शुभ होता है।

Back to top button