समाचार

बीमा के पैसे पाने के लिए दी पत्नी व बेटे की सुपारी, लेकिन ऐन मौके पर पिघल गया हत्यारे का दिल

एक व्यक्ति ने अपने बेटे और पत्नी की हत्या करने की साजिश रची और एक सीरियल किलर को इनकी सुपारी दी। लेकिन ऐन मौके पर कुछ ऐसा हुआ की हत्यारे ने अपना मन बदल लिया और आरोपी की पत्नी को उसकी सच्चाई बता दी। ये घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। खबर के अनुसार एक आदमी ने पैसों के लालच में आकर अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने की योजना बनाई और एक पेशेवर हत्यारे को ये काम सौंप दिया। लेकिन जब पेशेवर हत्यारा इन्हें मारने के लिए घर पहुंचा, तो उसका दिल बच्चे को देखकर पिघल गया और उसने हत्या न करने का फैसला किया।

इतना ही नहीं इस हत्यारे ने आरोपी की पत्नी को बता दिया कि उसका पति उसे और उसके चार साल के बच्चे को मारना चाहता है। महिला अपने पति की सच्चाई जानकर हैरान हो गई। लेकिन बाद में महिला ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में पति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। ये महिला अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के महिंद्रा एंक्लेव में रहती है।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और पाया कि बीमा के पैसे पाने के लिए महिला के पति ने ये सब किया। पुलिस के अनुसार अजय यादव बीमा क्लेम करने के लिए पत्नी और बेटे की हत्या करवाना चाहता था। जिसके लिए उसने सुपारी दी थी। अजय यादव मूलरूप से थाना सरायमीर जन, जिला आजमगढ़ के गांव नंदाव का रहने वाला है। पत्नी की शिकायत के बाद उसे कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अजय के साथी रामप्रकाश निवासी विजयनगर बागू को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अजय को सुपारी किलर गजराज से रामप्रकाश ने ही मिलवाया था। इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि अजय यादव ने पत्नी राखी और चार साल के बेटे की हत्या की सुपारी दी थी। बीमा क्लेम लेने के अलावा अजय अपनी पत्नी-बेटे को रास्ते से हटाना भी चाहता था। इसलिए उसने ये सब किया। दरअसल अजय किसी महिला के संपर्क में भी था। तो हो सकता है कि पत्नी और बेटे को मारने के बाद वो दूसरी शादी करना चाहता था।

इस पूरी घटना पर अजय की पत्नी राखी की भी प्रतिक्रिया आई है। राखी ने बताया कि 25 फरवरी की रात को गजराज नाम का व्यक्ति उनके घर आया। पूछने पर उसने बताया कि अजय ने उनकी व उनके बेटे की हत्या की सुपारी उसे दी है। लेकिन मासूम बच्चे को देखकर उसने अपना मन बदल दिया। राखी को पहले गजराज की बात पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन जब गजराज ने अजय की एक वीडियो दिखाई। जिसमें वो गजराज से कह रहा था कि पत्नी-बेटे को गोली मत मारना। उन्हें एक्सीडेंट में मारना। ताकि बीमा क्लेम मिल सके। ये वीडियो देख राखी हैरान हो गई और उसने कविनगर थाने में केस दर्ज करावा दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और अजय व उसके साथ को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button