दिलचस्प

इस Photo में छिपा है एक उल्लू, क्या आपको दिखा? 95% लोग फेल हो जाएंगे

सोशल मीडिया पर अक्सर अलग अलग तरह की तस्वीरें वायरल होती रहती है। इनमें कई बार माइंड गेम से जुड़ी फोटोज भी सामने आती हैं। इन तस्वीरों में आपको एक छिपी हुई चीज खोजने के लिए कहा जाता है। इससे आपके दिमाग और आंखों दोनों का ही व्यायाम हो जाता है। आज हम आपके साथ ऐसी ही एक फोटो लेकर आए हैं। ये फोटो जंगल के बीच खड़े एक पेड़ की है। इस फोटो में कहीं एक उल्लू छिपा हुआ बैठा है। ऐसे में आपको इस उल्लू को खोजना है। चलिए पहले आपको तस्वीर दिखा देते हैं।

तो आपको इस तस्वीर में उल्लू दिखाई दिया क्या? नहीं? अरे थोड़ा और ध्यान से देखिए न। चलिए हम आपको एक और हिंट देते हैं। उल्लू पेड़ पर ही है। वैसे ऐसी ही एक और तस्वीर है जिसमें आपको उल्लू खोजना है। ये देखिए।

इन दोनों तस्वीरों को जरा एक बार फिर ध्यान से देखिए और उल्लू को ढूँढने की कोशिस करिए। यदि आप ने तस्वीर में छिपे उल्लू को खोज लिया है तो यह बहुत अच्छी बात है। हालांकि यदि आप ऐसा न कर पाए तो कोई बात नहीं हम आपको सही जवाब बताया देते हैं। उल्लू असल में पेड़ के उपर की बैठा है। उल्लू का कलर और पेड़ की डाली का कलर सें होने की वजह से इसे ढूँढना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

आपकी सोहलीयत के लिए हमने उल्लू के आसपास लाल घेरा बना दिया है। चलिए अब एक और फोटो देख लीजिए।

तो देखा आप ने कैसे ये उल्लू वातावरण में खुद को ढाल लेते हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उल्लू खोजने वाला यह गेम आईपीएस धरमवीर मीणा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। इस गेम की तवीरें शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था ‘पक्षी को ढूंढे।’


आईपीएस के इस सवाल के बाद कई लोगों ने कमेन्ट में जवाब देने की कोशिश की थी। इसमें से कुछ सफल हुए जबकि कुछ फेल हो गए। वैसे आपको इस तस्वीर में उल्लू खोजने में कितना समय लगा? अपने जवाब हमे कमेन्ट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही ये गेम पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर कर उनका माइंड भी चेक जरूर करें।

Back to top button