दिलचस्प

ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी, किसी के पास हैं 2 फ्लैट, तो कोई हर महीने कमाता है 75 हजार रुपए

आज हम आपको भारत के टॉप पांच भिखारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी आय सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि किसी भिखारी के पास इतने पैसे हो सकते हैं। देश के इन भिखारियों के पास इतने पैसे हैं। जो शायद ही आपके पास हों। पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट में इन भिखारियों के नाम व इनकी संपत्ति के बारे में बताया गया है। तो आइए जानते हैं इन भिखारियों के नाम व इनके पास कुल कितनी संपत्ति है।

सबसे अमीर पांच भिखारियों की सूची में पहला नाम आता है मुंबई के परेल क्षेत्र में भीख मांगने वाले भरत जैन का है। ये हर महीने भीख मांगकर करीब 75,000 रुपये कमा लेते हैं। मुंबई जैसे शहर में इनके दो फ्लैट हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख की है।

इस टॉप सूची में दूसरा नाम कोलकाता की लक्ष्मी का है। कोलकाता में रहने वाली लक्ष्मी 16 साल की आयु से भीख मांग रही है और साल 1964 से अब तक इन्होंने भीख मांग कर लाखों की संपत्ति जुटाई है। लक्ष्मी आज भी भीख मांग रही है और ये रोज भीख मांग कर 1 हजार रुपये कमा लेती हैं।

मुंबई की रहने वाली गीता तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये मुंबई के चरनी रोड के पास भीख मांगती हैं और भीख मांगते हुए इन्होंने एक फ्लैट खरीद लिया है। ये रोज भीख मांगकर 1500 रुपए कमाती हैं यानी हर महीने ये 45 हजार रुपए की कमाई कर लेती हैं।

चौथे नंबर पर चंद्र आजाद आते हैं। चंद्र आजाद के बैंक खाते में 8.50 लाख रुपए थे। जबकि 1.5 लाख रुपए कैश था। दरअसल साल  2019 में एक रेल दुर्घटना के दौरान चंद्र आजाद की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में इनकी संपत्ति के बारे में पता चला।

बिहार के पप्पू देश के पांचवें सबसे अमीर भिखारी हैं। एक दुर्घटना में पप्पू ने अपना पांव गंवा दिया था, जिसके बाद इन्होंने रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगना शुरू कर दिया था। ये राजधानी पटना के प्लेटफॉर्म पर भीख मांगते हैं  और पप्पू के पास करीब 1.25 करोड़ की संपत्ति है।

Back to top button