स्वास्थ्य

गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान तो इस तरह बिना डियो और परफ्यूम के करें शरीर की बदबू दूर!

इस भयानक गर्मी में लोग केवल गर्मी से ही नहीं बल्कि पसीने से भी परेशान हैं। हालांकि गर्मी में पसीना सबको निकलता है, लेकिन कुछ लोगों के पसीने से भयानक दुर्गन्ध आती है। इस वजह से उन्हें कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। लोग पसीने की बदबू से बचने के लिए कई तरह के डियो और परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसका ज्यादा फायदा नहीं मिलता है।

पसीने की बदबू की वजह से उठानी पड़ती है शर्मिंदगी:

डियो या परफ्यूम की खुशबू अस्थाई होती है, जो कुछ समय के बाद खत्म हो जाती है। इसके बाद पुनः बदबू आनी शुरू हो जाती है। बदबू आने की वजह से एकबार आपको फिर से शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। आज हम आपको पसीने की बदबू से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपना डियो और परफ्यूम पर खर्च होने वाला पैसा भी बचा सकते हैं।

दुर्गन्ध दूर करने के लिए इस्तेमाल करें इन चीजों को:

*- पुदीने का पत्ता:

पुदीने का पत्ता कई गुणकारी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसकी खुशबू भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। पुदीने के कुछ पत्ते लेकर उसे पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी का इस्तेमाल आप नहाने में करें। ऐसा कुछ दिन करते रहने से आपके शरीर से आने वाली दुर्गन्ध हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

*- निम्बू का रस:

शरीर की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए आप निम्बू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने के पानी में निम्बू निचोड़ लें, उसके बाद इस पानी से नहायें। इसके साथ ही जिस स्थान पर आपको सबसे ज्यादा पसीना आता है, वहां पर निम्बू को कुछ देर के लिए रगड़ें। बदबू आनी हमेशा के लिए बंद हो जाएगी।

*- खीरा:

नहाने के बाद आप अपनी बगलों में खीरे के टुकड़े रगड़ें। दुर्गन्ध बैक्टीरिया होने की वजह से आती है। यह आपके बगलों की बैक्टीरिया को मार देता है। जिससे आने वाली दुर्गन्ध से छुटकारा मिलता है।

*- एंटी बैक्टीरियल साबुन:

गर्मी के दिनों में जब भी नहाने जाएं तो इस साबुन का इस्तेमाल करें। यह आपके शरीर के पीसने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म कर देता है। अब जब पसीना ही नहीं होगा तो बदबू आने का सवाल ही नहीं उठता है।

 

*- बेकिंग सोडा:

अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें थोड़ा निम्बू का रस मिलाएं। अब इसे उस स्थान पर लगाएं जहां सबसे ज्यादा पसीना आता है। यह आपके पसीने को सोखकर शरीर को कई घंटों तक बदबू से दूर रखता है।

***

Back to top button