अध्यात्म

उत्‍तर दिशा में इन सामानों को रखना माना गया है वर्जित, हो जाती हैं मां लक्ष्मी नाराज

वास्तु शास्त्र में उत्‍तर दिशा को बेहद ही शुभ माना गया है और इस दिशा को कुबरे दिशा कहा जाता है। वास्तु के अनुसार कुबेर देव इसी दिशा में वास करते हैं। जिसकी वजह से पूजा पाठ के लिए यही दिशा उपयुक्त मानी जाती है। ये दिशा पॉजिटिव एनर्जी से भरी होती है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी होता है कि आप इस दिशा का सही से इस्तेमाल करें और इस दिशा में ही पूजा घर बनाए। वास्तु शास्त्र में किन वस्‍तुओं को इस दिशा में रखने से वास्‍तुदोष बनता है। इसका उल्लेख भी किया गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर किसी को अपने घर की उत्‍तर दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। इस दिशा को कभी भी गंदा न होने दें। इस दिशा में खराब सामान न रखें। जो लोग इस दिशा में इस्तेमाल न होने वाला सामान रखते हैं। उनके घर में सदा दुखों का वास रहता है।

उत्‍तर दिशा में टॉयल बनाने की गलत कभी न करें। इस दिशा में टॉयलट बनाने से घर में वास्तु दोष लग जाता है। जिसके कारण घर में सदा अशांति फैली रहती है। घर के लोगों को किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है और बीमार रहते हैं। इसलिए आप भूलकर भी उत्‍तर दिशा में टॉयल न बनाएं। वहीं अगर इस दिशा में आपने टॉयल बना दिया है तो उसे तोड़ दें और किसी ओर दिशा में बना दें।

उत्‍तर दिशा में काफी पॉजिटिव एनर्जी होती है और वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में भारी फर्नीचर रखना शुभ नहीं होता है। इसलिए उत्‍तर दिशा में भारी फर्नीचर व सामान न रखें। दरअसल इस दिशा में भारी फर्नीचर और सामान रखने से पॉजिटिव एनर्जी के संचार में रुकावट पैदा होती है और ये एनर्जी पूरे घर में फैल नहीं पाती है। इसलिए इस दिशा में भारी फर्नीचर रखने से बचें और अगर पहले से ही भारी फर्नीचर रखा है तो उसे हटा दें।

इस दिशा में डस्‍टबिन रखना भी उत्तम नहीं माना जाता है। साथ में ही आप टूटी हुई कोई चीज भी इस दिशा में न रखें। जो लोग इस जगह पर डस्‍टबिन रखते हैं, उनके घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है और घर में सदा गरीबी बनीं रहती है। इसी तरह से इस दिशा में आप जूते भी न रखें और सीढ़ी भी न बनाएं।

रखें इन बातों का ध्यान

  • घर का मंदिर आप हमेशा उत्‍तर दिशा में ही बनाएं। इस दिशा में मंदिर बनाने से शुभ फल मिलता है और मां लक्ष्मी का वास भी घर में हो जाता है।
  • किसी प्रकार की अगर पूजा या हवन आप करते हैं तो उसे इसी दिशा में करें। इस दिशा में की गई पूजा व हवन सफल रहता है।
  • उत्‍तर दिशा में रसोई घर बनाना भी उत्तम माना जाता है। इस दिशा में रसोई घर बनाने से घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होती है और घर में सदा मां अन्नपूर्णा विराजमान रहती है। इसी तरह से आप सोने का कक्ष भी इस जगह बना सकते हैं।

Back to top button