समाचार

डॉक्टर साथ शारीरिक संबंध बनाना असिस्टेंट को पड़ा भारी, कुत्ते साथ हो गई जमीन में दफन..

क्राइम कितनी भी चालाकी से क्यों न किया गया हो, एक न एक दिन आरोपी पकड़ा ही जाता है। अब मध्य प्रदेश के सतना शहर के इस मामले को ही ले लीजिए। यहां एक डेंटिस्ट डॉक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर उसे दफन कर दिया। हैरत की बात तो ये थी कि उसने गर्लफ्रेंड के साथ एक कुत्ते को भी मारकर दफन किया। इसके पीछे उसकी सोच थी कि उसके जुर्म की किसी को भनक न लग सके। आईए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

सतना निवासी डेंटल सर्जन डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी एक डेंटल क्लिनिक चलाते हैं। उनके इस क्लिनिक में 23 वर्षीय भानू केवट नाम की एक लड़की बतौर असिस्टेंट काम करती थी। साथ में काम करते हुए आशुतोष त्रिपाठी और भानू के बीच प्यार पनप उठा। जल्द ही दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। डॉक्टर ने अपनी असिस्टेंट से शादी का वादा कर की बार अवैध संबंध बनाए।

दिन बिताते चले गए लेकिन डॉक्टर शादी का नाम नहीं ले रहा था। वहीं उसकी असिस्टेंट लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी। ऐसे में डॉक्टर ने योजना बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड कम असिस्टेंट का मर्डर कर दिया। उसे क्लिनिक से कुछ दूर मजदूरों के एक गड्ढा खुदवाया और फिर उस गड्ढे में अपनी गर्लफ्रेंड और एक कुत्ते को दफन कर दिया।

डॉक्टर ने सोचा कि गर्लफ्रेंड के साथ कुत्ते को दफन करने से इंसान की लाश की बदबू नहीं आएगी। सभी यही सोचेंगे कि यहां एक कुत्ता दफन है। हालांकि जब भानू की दिनों तक लापता रही तो उसकी मां ने पॉलिकेमेम गुमसूदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने जब डॉक्टर से पूछताछ की तो वह उन्हें बेवकूफ बनाता रहा। हालांकि जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने डॉक्टर से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद डॉक्टर टूट गया और उसने अपना गुनाह कबुल लिया।

डॉक्टर ने बताया कि भानू लगातार मुझपर शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन मैं शादी नहीं करना चाहता था। बस इसलिए अपने अवैध संबंधों को छुपाने के लिए मैंने उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर और असिस्टेंट के बीच पिछले दो सालों से प्रेम संबंध थे।

इस पूरी घटना ने सतनावासियों को हैरान कर रखा है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि एक डॉक्टर अपनी असिस्टेंट के साथ ऐसा भी कर सकता है। प्रेम संबंध में अक्सर खून खराबा होता रहता है। ऐसे में किसी भी प्रकार का अफेयर शुरू करने से पहले शादी को लेकर स्पष्ट हो जाना बेहतर रहता है।

Back to top button