अध्यात्म

मां लक्ष्मी के नाराज होने पर मिलने लग जाते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें इन्हें अनदेखा..

मां लक्ष्मी की कृपा जिन लोगों पर होती है, उनके जीवन में धन की कमी कभी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है और जो लोग इनकी पूजा शुक्रवार को सच्चे मन से करते हैं। मां उनके घर में वास कर लेती हैं और कभी भी उनके घर में धन की कमी नहीं होती है। हालांकि कई बार हमारी गलत आदतों से मां नाराज भी हो जाती हैं और घर से चली जाती हैं। मां लक्ष्मी के रूठ जाने पर व उनके घर से चले जाने पर कुछ संकेत मिलते हैं। इन संकतों के आधार पर आपको पता चल जाता है कि मां आपसे प्रसन्न है कि नहीं।

इन संकेतों को न करें अनदेखा –

सूख जाता है मनी प्लांट

अगर आपने अपने घर में मनी प्लांट लगा रखा है और उसकी देखभाल करने के बाद भी उसके पत्ते सूख रहे हैं। तो समझ लें की मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो रही हैं। आपको आने वाले समय में धन से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा अगर तुलसी का पौधा भी अचानक से सूखने लग जाए। तो ये भी आर्थिक हानि का संकेत होता है।

छिपकली का गिरना

बार-बार शरीर पर छिपकली का गिरना भी शुभ नहीं माना जाता है। छिपकली का शरीर के दाएं अंग पर, दाईं जांघ या दाएं कंधे पर गिरना आर्थिक संकेत आने की ओर इशारा होता है।

कौए की दिशा

अगर घर की छत पर कौए दक्षिण दिशा की ओर मुख करते हुए बैठें तो ये भी आर्थिक हानि की ओर इशारा होता है। ऐसी स्थित में आप पैसों का निवेश करने पहले सोच बार सोचें।

पानी का लीक होना

घर के नल से पानी लीक होने का मतलब है कि लक्ष्मी मां आप से रूठ गई हैं। पानी का लीक होना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आप पानी नल से लीक होने पर तुरंत उसे सही करवा लें।

लकीरें खींचना

जमीन पर अगर बच्चे पेंसिल या पैन की मदद से लकीरें खींचने लगे तो ये भी आर्थिक हानि का संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि मां लक्ष्मी की कृपा अब आप पर नहीं है। लाल किताब के अनुसार जब बच्चे जमीन या दीवार पर लकीरें खींचते हैं तो इससे माता-पिता पर आर्थिक बोझ आने लगा जाता है। इसी तरह से घर की दीवारों पर दरार पड़ना भी शुभ संकेत नहीं होता है।

करें ये उपाय हो जाएंगी मां लक्ष्मी प्रसन्न –

मां लक्ष्मी के नाराज होने पर आप परेशान न हों। बस नीचे बताए गए उपायों को कर दें। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएगी।

  • मां लक्ष्मी की कृपा सदा आप पर बनीं रहे। इसके लिए आप शुक्रवार को मां को कमल का फूल अर्पित किया करें। मां को कमल का फूल अर्पित करने से इनकी कृपा आप पर बनीं रहती है।
  • शुक्रवार को लक्ष्मी मां का व्रत करने से मां प्रसन्न रहती हैं। इसलिए आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी का व्रत रख सकते हैं।
  • पीपल और बबूल के पेड़ पर शुक्रवार को जल अर्पित। क्योंकि इन पेड़ों पर मां लक्ष्नी का वास माना जाता है और ये उपाय करने से भी धन की कमी आपको कभी नहीं होगा।

Back to top button