विशेष

लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं इन भोजपुरी स्टार्स की पत्नियां, दिखती हैं परी जैसी खूबसूरत

कोरोना काल में एक तरफ जहां फिल्मी दुनिया से कई बुरी खबरें आईं, तो वहीं कुछ अच्छी खबरों ने भी दस्तक दी। जी हां, इस दौरान कई सेलेब्स ने अपना घर बसाकर नए जीवन की शुरूआत की तो वहीं कईयों के घर में नन्हें मेहमान ने कदम रखा। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने भी दूसरी बार शादी की, लेकिन आप उनकी दूसरी पत्नी के बारे में शायद ही जानते होंगे। तो आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही भोजपुरी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पत्नियां लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं…

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी भले ही आज भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा राजनीति में सक्रिय हो गए हों, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ तो एकदम हिट रही है, वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1999 में रानी संग पहली शादी रचाई, रानी एक भोजपुरी सिंगर हैं।

13 साल बाद 2012 में रानी संग रिश्ते में दरार आ गई और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मनोज तिवारी लगभग 8 साल तक अकेले रहे और पिछले साल लॉकडाउन के दौरान उन्होंने दूसरी शादी सुरभि संग रचाई। बताया जाता है कि मनोज ने अपनी पहली पत्नी रानी की बेटी ऋति के कहने पर दूसरी शादी की। खैर, मनोज की दूसरी पत्नी सुरभि लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

खेसारीलाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने फिल्मों में आने से पहले ही चंदा संग शादी कर ली थी। खेसारी अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहा करते थे। इसके बाद जब वो फिल्मों में आने लगे, तो फैमिली संग मुंबई शिफ्ट हो गए। खेसारी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा ऋषभ और एक बेटी कृति है। बहरहाल, खेसारी की  पत्नी चंदा भी कैमरे से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

पवन सिंह

भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। बता दें कि पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम संग शादी रचाई, लेकिन इस शादी के महज एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर लिया। इसके बाद पवन सिंह पर कई सवालिया निशानिया खड़े हो गए थे। खैर, पवन ने साल 2018 में ज्योति सिंह के साथ दूसरी बार शादी कर ली।

रवि किशन

रवि किशन पिछले 2 दशकों से लगातार भोजपुरी फिल्मों में काम कर रहे हैं। वैसे रवि अब राजनीति में कदम रख चुके हैं और वर्तमान में वो गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। खैर, उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1993 में प्रीति संग साल शादी रचाई। बताया जाता है कि रवि अपनी पत्नी को किसी देवी से कम नहीं मानते हैं, लेकिन प्रीति को लाइमलाइट बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को भला कौन नहीं जानता होगा। निरहुआ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। अक्सर फैंस, आम्रपाली दुबे को निरहुआ की पत्नी समझ बैठते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दिनेश ने साल 2000 में मंशा संग शादी रचाई थी और उनके दो बेटे आदित्य और अमिता भी हैं। हालांकि कैमरे के सामने आना बिल्कुल पसंद नहीं करती।

Back to top button