बॉलीवुड

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फ़ोटो, कहा- ‘हमारा बेबी 6 साल का हो गया’

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मलाइका अरोड़ा ने भले ही आजकल फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली हो, मगर वो अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा मलाइका अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं।

मलाइका ने मनाया अपने बेबी का 6वां बर्थडे…

मलाइका अरोड़ा के पास अक्सर एक डॉगी देखा जाता है, जिसका नाम कैस्पर है। एक्ट्रेस अपने डॉगी के साथ कभी घर से फोटो शेयर करती हैं तो कभी उसके साथ वॉक करती हुई नजर आती हैं। बता दें कि मलाइका अपने पैट से काफी ज्यादा प्यार करती हैं और उनका ये प्यार अक्सर देखा जाता है। इसी कड़ी में मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अपने डॉगी कैस्पर के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए एक शानदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने बताया है कि उनका कैस्पर अब 6 साल का हो गया है। ऐसे में मलाइका ने अपने पैट कैस्पर का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया और उसके लिए केक भी काटा है। बहरहाल, अब एक्ट्रेस के साथ कैस्पर की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर ये समझा जा सकता है कि मलाइका अपने पैट से कितना प्यार करती हैं।

मलाइका ने अर्जुन के साथ सेलिब्रिट किया वैलेंटाइन डे..

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई खास मौकों पर एक साथ देखा जाता है। ऐसे में वैलेंटाइन डे के खास मौके को भी मलाइका और अर्जुन ने एक साथ सेलिब्रेट किया। इसके बाद दोनों ने अपने अपने इंस्टा एकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए तस्वीरों से साफ पता चलता है कि दोनों ने वैलेंटाइन डे पर क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है। सूत्रों की मानें तो अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के लिए वैलेंटाइन डे के मौके पर बेहद ही खास इंतजाम किया था।

वैलेंटाइन डे पार्टी में मलाइका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। अर्जुन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मलाइका बेहद ही स्टाइलिश और ग्लैमरस दिख रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

इस बारे में मलाइका कई बार बता चुकी हैं कि अर्जुन उनके फोटोग्राफर हैं और वो अक्सर मलाइका की फोटो खींचते हैं। अर्जुन और मलाइका के लिए वैलेंटाइन डे पर शेफ अक्षय अरोड़ा ने शानदार डिनर तैयार किया था।मालूम हो कि दोनों एक दूसरे को पिछले काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इन दोनों की फोटोज अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है।

मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछले दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आई थीं। इसमें उनके साथ टेरेंस लुइस और कोरियोग्राफर गीता कपूर भी शो को जज कर रहे थे।

बता दें कि मलाइका इससे पहले MTV के शो इंडियाज बेस्ट सुपर मॉडल को भी जज कर चुकी हैं। बता दें कि मलाइक अपने काम के अलावा सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज के लिए काफी चर्चा में रहती हैं।

Back to top button