विशेष

पति ने कर ली दूसरी शादी, तो मसला हल करने के लिए दिनों के हिसाब से पुलिस ने बांट दिया पति

पुलिस ने एक शख्स को उसकी दो पत्नियों के बीच बांट दिया और पति को कुछ दिन अपनी पहली पत्नी व कुछ दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने को कहा। ये अजीबों गरीब मामला झारखंड की राजधानी रांची का है और ये मामला लोगों के बीच इन दिनों चर्चा का विषय भी बना हुआ है। खबर के अनुसार एक शादीशुदा शख्स ने एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। पहली पत्नी ने पुलिस में केस दर्ज कर लिया। इस मसले को हल करते हुे पुलिस ने ये अजीबो गरीब हल निकाला।


(Images are symbolic)

ये पूरा मामला रांची के कोकर तिरिल रोड का है। पुलिस के अनुसार राजेश महतो की पहली पत्नी ने इसके खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने 15 जनवरी 2020 को  राजेश महतो को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। दरअसल राजेश महतो पहली पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका संग फरार हो गया था। पत्नी ने इसकी शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने भी राजेश पर बेटी को अगवा करने का केस दर्ज कराया दिया। पुलिस ने राजेश महतो और उसकी प्रेमिका को खोज निकाला। लेकिन इन दोनों ने शादी कर ली थी।

पुलिस ने इस समस्या का हल निकलाते हुए कहा कि महतो तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नि के साथ रहेगा। इसके अलावा बचे एक दिन वो खुद के हिसाब से बिता सकता। लेकिन ये समझौता अधिक दिनों तक चल न सका। कुछ समय बाद राजेश महतो की दूसरी पत्नी ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का केस दर्ज करा दिया और ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया।  सुनवाई करते हुए अदालत ने महतो के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। लेकिन राजेश महतो अब फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं दोनों पत्नियां अपने पति के बचाव में आ गई है और उसे बचाने में लग गई हैं।

पुलिस ने बताया कि राजेश महतो पहली पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका संग फरार हो गया था। पत्नी ने इसकी शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई थी।
इस बीच प्रेमिका के परिवार वालों ने भी राजेश केस दर्ज कर दिया और उसपर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने राजेश और उसकी प्रेमिका को खोज निकाला। लेकिन इन दोनों ने शादी कर ली थी और एक साथ रहने लगे। पुलिस इन्हें थाने ले लाई। थाने में दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। तो पुलिस ने राजेश के बंटवारा का सुझाव दिया। जिसपर दोनों के बीच लिखित तौर पर समझौता कराया गया। इसकी कॉपी दोनों को दी गई।

लेकिन बाद में राजेश की दूसरी पत्नी ने उसपर केस दर्ज कर लिया। ये मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट ने पुलिस को राजेश को पकड़ने के आदेश दिए। लेकिन वो फरार हो गया। दोनों पत्नियां राजेश को बचाने में लगी हुई है।

Back to top button