अध्यात्म

सपने में बिल्ली दिखना शुभ होता है या अशुभ? जाने सपनों में दिखने वाली चीजों के मायने

सपने भी बड़े अजीब होते हैं। आँख लगते ही सपनों की दुनिया में कब क्या आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यह सपने हमारे रोजमर्रा की लाइफ से जुड़े होते हैं। वहीं कई बार हमारे अंदर दबी हुई इच्छाएं भी सपने में आती है। स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में देखी जाने वाली हर चीज का एक अलग अर्थ होता है। ये हमे भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के प्रति आगाह करते हैं।

तारे छूना: यदि आप सपने में खुद को आसमान के तारे छूते हुए देखते हैं तो खुश हो जाइए। यह एक अच्छा सपना है। सपने में तारों को छूना बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको बड़ा मान सम्मान मिलने वाला है। इसका एक मतलब ये भी होता है कि आप ने अब तक जो भी मेहनत की थी उसका फल आपको जल्द देखने को मिलेगा। पढ़ाई, नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा।

बिल्ली देखना: बिल्ली को पुराने समय से ही अशुभ माना गया है। जैसे यदि कोई बिल्ली रास्ता काट ले तो इंसान अपना रास्ता बदल देता है। ऐसे में यदि बिल्ली सपने में आ जाए तो ये भी एक अशुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको भविष्य में कोई बड़ा नुकसान होने वाला है। इसलिए आप सपने में बिल्ली दिखने पर सतर्क हो जाएं। पल पल पर सावधानी बरतें। कुछ दिनों तक धन निवेश करने से भी बचें।

खुद को मूंग खाते देखना: सपने में खुद को मूंग खाते देखना शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और लाभ ही लाभ मिलेगा। यह संकेत है कि आपकी पिछली मेहनत रंग लाने वाली है। खासकर धन के मामले में भाग्य आपका साथ देने वाला है।

खुद को काले तिल खाते देखना: सपने में यदि आप खुद को काला तिल खाता देख लें तो ये अच्छी बात नहीं है। ये एक अशुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपकी बदनामी होने वाली है। समाज में आपकी इज्जत पर दाग लगने वाला है। ऐसी स्थिति में आप अपने आचार-व्यवहार को लेकर सतर्क हो जाए। कोई भी ऐसी गलती न करें जिसका खामियाजा आपको बाद में भुगतना पड़े।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। तो अगली बार से यदि सपने में ये चीजें दिख जाएं तो आप इनका मतलब दूसरों को भी बता सकते हैं।

Back to top button