विशेष

दिन दहाड़े लुटेरे ने वृद्ध महिला को बनाया शिकार, लूट ली सोने की चेन… वीडियो वायरल!

अक्सर आप यह सुनते होंगे कि किसी सुनसान जगह पर अकेला देखकर चोर ने किसी को लूट लिया। ज्यादातर ऐसी चोरी की घटनाएं रात के वक्त होती हैं, लेकिन अगर किसी चोरी की घटना को दिन में अंजाम दिया जाता है तो ऐसी जगह पर की जाती है, जहां कोई आता जाता ना हो।

 

आये दिन लूट-पाट की घटना सुनने को मिलती रहती है। समझ में नहीं आता कानून व्यवस्था इतनी मजबूत होने के बाद भी इन लुटेरों का मन कैसे बढ़ा हुआ है, जो किसी को भी दिन के उजाले में ही लूट लेते हैं। आजकल की फिल्में भी इन चोरों की ही मदद करती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड हर जगह ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें चोरी के नए-नए तरीके दिखाए गए हैं।

कानून व्यवस्था की खोल रहा है पोल:

ऐसी फिल्में चोरों की मदद ही करती हैं। अभी हाल ही में एक वृद्ध महिला को दिनदहाड़े एक चोर ने लूट लिया। इस समय उस लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यह वीडियो कानून व्यवस्था की पोल भी खोलता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घटना कहीं और की नहीं, बल्कि गुजरात की राजधानी अहमदाबाद की है।

लोग उठा रहे प्रशासन पर उंगली:

अभी हाल में ही गुजरात के अहमदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला देखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के आनंद नगर में एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े ही सोने की चेन लूट ली। इस घटना के बाद शहर में हडकंप मचा हुआ है। लोग प्रशासन पर उंगली उठा रहे हैं कि जब राजधानी का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में क्या हालत होगी।

पीछे से आकर झपट ली महिला के गले की चेन:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला सड़क पर चल रही है। तभी पीछे से एक युवक आता है। युवक पहले तो इधर-उधर ताक-झांक करता है, उसके बाद जब वह आश्वस्त हो जाता है कि उसे कोई नहीं देख रहा है, तब वह महिला के गले से चेन झपट लेता है। हालांकि चोर इस बात से अंजान था कि उसकी यह हरकत पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी है।

वीडियो देखें –

Back to top button