राशिफल

14 फरवरी को मकर राशि में देवगुरु बृहस्पति कर रहे हैं प्रवेश, इन 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

देवगुरू बृहस्पति 14 फरवरी को रात 11 बजकर 44 मिनट में मकर राशि में यात्रा करते हुए पूर्व दिशा में उदित होंगे। बता दें कि 17 जनवरी को शाम 5 बजकर 50 मिनट में पश्चिम दिशा में अस्त हुए थे। ऐसे में अब जब बृहस्पति का उदय हो रहा है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ने वाला है इसका प्रभाव…

मेष राशि

इस राशि के जातकों के कार्य व्यापार में उन्नति होगी। जो जातक रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। अगर घर या वाहन खरीदना चाहते हैं, तो अच्छा समय है।

वृषभ राशि

इस राशि के भाग्य भाव में बृहस्पति का उदय हो रहा है। यानी आने वाले दिनों में आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। अगर विदेश में नौकरी की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए ये अच्छा समय है। व्यापारियों पर भी बृहस्पति के उदय का अच्छा असर पड़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि से अष्टम भाव में बृहस्पति का उदय हो रहा है। ऐसे में आपको जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुचारू रूप से चलने वाला है। अपने गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार के सदस्यों संग अनबन हो सकती है। अगर पार्टनरशिप में व्यापार करना चाहते हैं, तो उसस बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें।

कर्क राशि

इस राशि से सप्तम भाव में बृहस्पति का उदय होगा, ऐसे में आप जो भी कार्य करना चाहेंगे उसमें सफलता मिलेगी। व्यापरी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक मान सम्मान भी बढ़ेगा।

सिंह राशि

इस राशि से छठवें यानी शत्रुभाव में देवगुरू बृहस्पति का उदय होगा। इससे आपको मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। आपके गुप्त शत्रु आपके खिलाफ रणनीति बनाएंगे, किंतु आपको कोई नुकसान नहीं होगा। नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी।

 कन्या राशि

इस राशि से पंचम भाव में बृहस्पति का उदय होगा। इसके प्रभावस्वरूप आपको कामयाबी मिलेगी। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। रूके हुए धन की भी प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों संग रिश्ते मधुर बनाकर रखें। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए काफी शुभ समय है।

तुला राशि

राशि से चतुर्थ भाव में बृहस्पति का उदय होने जा रहा है। इससे आपको मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको किसी पारिवारिक कलह का भी सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के पेचीदें मामले में उलझ सकते हैं। वैसे जमीन जायदाद के पुराने मामलों का निपटारा होगा। अपने योजनाओं को गोपनीय रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के तीसरे भाव यानी पराक्रम के भाव में देवगुरू बृहस्पति का उदय होने जा रहा है। इसके प्रभावस्वरूप आपको विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलने वाली है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यस्थल में आपके द्वारा किए फैसलों की तारीफ होगी। धर्म कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी और सामाजिक मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

इस राशि के जो जातक विदेशी कंपनी में सर्विस करना चाहते हैं या विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन किया है, उन्हें सफलता मिलेगी। संतान संबंधी आपकी सभी चिंताएं दूर होंगी। परिवार के सदस्यों संग मतभेद ना करें।

धनु राशि

धनु राशि से धनभाव में बृहस्पति का उदय हो रहा है, इससे आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा। घर के बड़े लोग अगर कोई सुझाव दें, तो उसे गंभीरता से सुन लें। रूके हुए धन के वापसी की उम्मीद रहेगी। आपके कुशल नेतृत्व क्षमता और वाकपटुता की सभी तारीफ करेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि

देवगुरू बृहस्पति मकर राशि में ही उदित हो रहे हैं। ऐसे में आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए यह संयोग काफी अनुकूल रहेगा, कोई नया डील करना चाहते हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। नए दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि से व्यय भाव में गुरू का उदय हो रहा है, इसका प्रभाव आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप समाज सेवा और मांगलिक कार्यों पर अधिक खर्च करेंगे। ऐसे में आर्थिक तंगी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि से लाभ भाव में बृहस्पति का उदय हो रहा है, ऐसे में आपके लाभ का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। रूका हुआ धन वापस होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगी में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी ये अच्छा समय है, इसलिए अपनी उर्जाशक्ति का पूरा करें।

Back to top button