बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द, कहा- ‘जब मेरा रिश्ता टूटा तो मैं…’

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब अनफिनिश्ड की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस किताब को पूरी दुनिया से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि इस किताब से प्रियंका के कई गहरे राज खुले हैं। इसी बीच एक खबर आई है कि प्रियंका ने अपनी नई किताब अनफिनिश्ड में कुछ पुराने रोमांटिक रिश्तों का भी जिक्र किया है। आइए जानते हैं, आखिर क्या है पूरी कहानी…

प्रियंका ने बयां किया अपने पुराने रिलेशनशिप का दर्द…

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई किताब अनफिनिश्ड में कुछ पुराने रोमांटिक रिश्तों का भी जिक्र किया है। प्रियंका चोपड़ा के अनुसार, यह तब की बात है जब उनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच थी। प्रियंका ने भले ही अपने किताब अनफिनिश्ड में अपने रोमांटिक रिश्ते का जिक्र किया हो, मगर उन्होंने ये नहीं बताया है कि उनका ये रिलेशनशिप किस शख्स के साथ था।

वैसे देसी गर्ल ने ये जरूर बताया है कि उनका ये रोमांटिक रिलेशनशिप एक बहुत ही अच्छे शख्स के साथ था। किताब के अनुसार प्रियंका का ये रिलेशनशिप कुछ ही सालों तक टिक सका, लेकिन उस शख्स के साथ प्रियंका काफी हैल्दी रिलेशनशिप में थीं। हालांकि प्रियंका ने अपने इसी किताब में ये भी जिक्र किया है कि वो अंत में इस रिलेशनशिप में अकेले रह गई थीं और काफी निराशा हाथ लगी थी।

खबरों की मानें तो निक जोनास को प्रियंका की पुरानी डेटिंग लाइफ में काफी दिलचस्पी है। मतलब साफ है कि निक अपनी पत्नी प्रियंका के पुराने रिलेशनशिप्स के बारे में जानने की काफी ज्यादा इच्छा रखते हैं। वैसे प्रियंका और निक दोनों ही काफी ओपन माइंडेड हैं और दोनों को ही अपने पार्टनर के पुराने रिलेशनशिप से कोई प्रॉब्लम नहीं होती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका का नाम बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ जुड़ा था, लेकिन प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास संग शादी रचा ली और अमेरिका शिफ्ट हो गईं। निक से शादी के बाद प्रियंका अक्सर अपने लग्जरी लाइफ स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं।

प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति निक के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वो अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए अक्सर अपना सोशल मीडिया अकाउंट अपडेट करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए फिल्म द व्हाइट टाइगर में दिखी थीं। इस फिल्म में उनके दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। बता दें कि फिल्म द व्हाइट टाइगर में प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट राजकुमार राव हैं। ऐसे में उनके रोल को भी काफी सराहा गया है।

प्रियंका के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट हैं और वो इन दिनों अपने इन्हीं प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। उनके अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो हॉलीवुड फिल्म टेक्सट फॉर यू में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस फिल्म में प्रियंका कैसा रोल प्ले करती हैं।

Back to top button