विशेष

50 से अधिक नकली शादियां रचा चुकी हैं ये लुटेरी दुल्हनें, ऐसे फंसाती थी लोगों को जाल में..

लुटेरी दुल्हनों के किस्से आए दिन न्यूज पेपर और टीवी पर आते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग इनके शिकार हो जाते हैं। आप ने भी अब तक लुटेरी दुल्हनों के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको इनके एक ऐसे गिरोह से मिलाने जा रहे हैं जो अब तक 50 से अधिक नकली शादियाँ करवा चुके हैं।

दरअसल हाल ही में पुणे क्राइम ब्रांच ने नकली शादियां कर लोगों को लूटने वाले एक अतरराज्यीय गिरोह का पर्दा फ़ाश कर 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं बड़ी ही चलाकि से अपने नए नवेले पति को बेवकूफ बनकार उनके घर से गहने, पैसे और कीमती सामान लूटकर रफूचक्कर हो जाती थी।

पुलिस ने इन 9 महिलाओं के साथ 2 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। यह नकली शादी करवाने में महिलाओं की मदद करते थे। वहीं इस गिरोह की 12 से अधिक महिलाएं अभी भी फरार है। पकड़ी गई इन सभी महिलाओं की उम्र 22 से 35 साल के बीच है। ये लुटेरी दुल्हने महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में लोगों से नकली शादी कर उन्हें लूटा करती थी।

इस गिरोह का पर्दा फ़ाश तब हुआ जब एक युवक ने शिकायत लिखवाकर बताया कि कैसे ज्योति पाटिल (35) नाम की लड़की ने उसके सामने गरीब-बेसहारा और असाहय होने का नाटक किया। युवक ने भी उस पर तरस खाकर जनवरी माह में शादी रचा ली। लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन घर में रखे कीमती गहने और कैश लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि ज्योति तो पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। इसके बाद पुलिस ने अपनी सर्चिंग और तेज कर दी और ज्योति सहित उसकी साथ की 9 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की लीडर ज्योति पाटिल ही है।

पूछताछ के दौरान ज्योति ने खुद ये बात स्वीकार की है कि उसने अब तक 5 लड़कों से शादी रचाई है। हालांकि इन पांचों में से सिर्फ एक ने ही अभी तक लिखित में ज्योति के खिलाफ शिकायत लिखवाई है। ऐसे में ग्रामीण पुलिस के एसपी अभिनव देशमुख का कहना है कि यदि आपके साथ भी ऐसी लूट या धोखाधड़ी हुई यही तो सामने आकर पुलिस में अपनी शिकायत लिखावाएं। इससे केस और मजबूत बनेगा और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

वैसे यदि आप भी शादी करने का प्लान बना रहे हैं तो लुटेरी दुल्हन से बचकर रहिए। शादी के पहले लड़की का बैकग्राउन्ड अच्छे से चेक कर लें।

Back to top button