अध्यात्म

सोए हुए भाग्य को है चमकाना तो बस आजमा लें ये उपाय, बनें लग जाएगा हर काम

जिन लोगों का भाग्य उनका साथ नहीं देता है, उन्हें हर कार्य में केवल असफलता ही मिलती है। कई ऐसे लोग होते हैं जिनका भाग्य उनसे रूठा हुआ होता है और मेहनत के बाद भी वो जीवन में केवल असफल ही रहते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आपका भाग्य जाग जाएगा और आपको हर कार्य में सफलता मिलने लग जाएगी। जिस कार्य को भी आप शुरू करेंगे उसमें आप विजय ही पाएंगे। ज्‍योत‍िषशास्त्र में बताए गए ये उपाय बेहद ही सरल हैं।

रोज देखें अपनी हथेली

रोज सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेली को देखें। जो लोग रोजाना अपनी हथेली पर बनीं रेखाओं को देखते हैं। उन लोगों का भाग्य उदय हो जाता है। हर कार्य में उन्हें सफलता मिलती है। साथ में ही धन की कमी भी कभी नहीं होती है। दरअसल हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती व मूल भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज अपने हथेली को देखने से भगवान की कृपा आप पर बन जाती है। मां लक्ष्मी आपको धन की कमी नहीं होने देती हैं। मां सरस्वती आपकी कला को ओर निखारती हैं। इसी प्रकार से भगवान विष्णु हर कामना को पूर्ण कर देते हैं। आप बस सुबह उठकर अपने दोनों हथेली को एक साथ जोड़कर रेखाओं को देखें। उसके बाद अपने हाथों से अपनी आंखों को स्पर्श कर लें।

करें ताजा फूल अर्पित

शास्त्रों के अनुसार अगर भगवान को रोज ताजा और सुंदर फूल अर्पित किए जाते हैं। तो वो प्रसन्न हो जाते हैं। आपकी जो कामान होती है उसे पूरा कर देते हैं। इसलिए आप रोज सुबह नहाने के बाद पूजा करें और भगवान को ताजे और सुंदर फूलों की माला अर्पित करें। लगातार ये उपाय करने से आपका भाग्य खुल जाएगा।

चींटी को डालें शक्कर

रोजाना चींटियों को शक्कर व आटा डालना भी शुभ फल प्रदान करता है। ऐसा करने से ग्रह शांत हो जाते हैं और कार्य सफल होने में जो भी बांधाएं आ रही होती हैं, वो दूर हो जाती हैं। सोया हुआ भाग्य खुल जाता है और सारा काम अपने आप ही पूरे होने लग जाते हैं।

मछलियों को डाले दाना

हर बुधवार के दिन किसी तलाब या नदी में जाकर मछलिय़ों को दाना डालें। ऐसा करना से हर कामान पूर्ण हो जाएगी। इसलिए आप चाहें तो इस उपाय को भी आजमाकर देख सकते हैं।

करें दान

शास्त्रों में दान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम बताया गया है। माना जाता है कि जो लोग गरीब लोगों को दान करते हैं व गरीब लोगों की सहायता करते हैं। उनके ग्रह उनके अनुकूल ही फल देते हैं। आप अमावस्या, पूर्णिमा व किसी त्योहार के दिन गरीब लोगों को चीजें दान करें। आप दान में दाल, चावल, आटा व इत्यादि चीजें दे सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें की आप इन चीजों का दान मन से करें। क्योंकि मन से किया गया दान ही सफल होता है।

गाय की करें सेवा

रोज गाय की सेवा किया करें। गाय की सेवा करने से देवी-देवताओं का आर्शीवाद मिल जाता है और रूके हुए कार्य पूरे होने लग जाते हैं। आप रोज गाय को घास या फिर गुड़ वाली रोटी खिलाया करें। इस उपाय को करने से भी रूठा हुआ भाग्य खुल जाएगी।

Back to top button