समाचार

दिग्विजय सिंह के साथ हो गया ‘कांड’! अमरीश पुरी स्टाइल में लोगों ने कहा – ‘आओ कभी हवेली पे’

नई दिल्ली – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह को तो आप जानते ही होंगे। ये वही कांग्रेसी नेता है जिन्होंने अपने से 24 साल छोटी राज्यसभा टीवी की जर्नलिस्ट अमृता राय से प्रेम विवाह किया है। दिग्विजय सिंह को लोग दिग्गी राजा भी कहते हैं जो हर रोज नए नए बावल में फंसते रहते हैं। अब नया बवाल इनके एक ट्वीट को लेकर हो रहा है। बीते बुधवार (19, अप्रैल) को दिग्गी राजा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसपर इतना बवाल मचा हुआ है कि लोग उन्हें अमरीश पुरी स्टाइल में ‘हवेली’ पे आने के लिए कह रहे हैं। Digvijaya singh trolled by users.

शेयर की पुलिस गाड़ी में बीजेपी के झंडे वाली तस्वीर –

दिग्विजय सिंह ने जो तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है उसमें दिल्ली पुलिस कुछ महिलाओं को गाड़ी में बैठाकर लेकर जाते हुए दिख रही है और गाड़ी में बैठी एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी का झण्डा पकड़ रखा है। तस्वीर से ये साफ नहीं हो रहा कि पुलिस इन महिलाओं को गिरफ्तार कर ले जा रही है या नहीं। लेकिन, हमेशा अपनी जल्दबाजी के लिए जाने जाने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने इस तस्वीर को देखते ही शेयर कर दिया।

उन्होंने ट्वीटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘भाजपा रैली से सत्याग्राही को लेकर जाती पुलिस, क्या दिल्ली पुलिस आयुक्त ने इस प्रकार के आदेश दिए हैं।’ जिसके बाद तो जैसे ट्विटर पर बैठे शिकारियों को अपना शिकार मिल गया और यूजर्स दिग्विजय सिंह पर टूट पड़े और हवेली बुलाने लगे।

ट्वीटर यूजर्स का शिकार बने दिग्गी राजा –

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स में से एक ने लिखा, ‘आप फालतू ही तो बैठे हो, आरटीआई लगाकर खुद ही पता कर लो।’ इसके अलावा पाकिस्तान का जीजा नाम से ट्विटर अकाउंट द्वारा लिखा गया कि ज्यादा जानना है तो हवेली पर आ जाना। एक अन्य यूजर सुरेश देवशानी ने लिखा, ‘दिग्गी जी आप नैतिकता की दुहाई ना दे अच्छा होगा।’

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह ने कश्मीर के मुद्दे पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि कश्मीरी लोगों को एक तरफ आतंकवादी मारते हैं तो दूसरी तरफ सेना के जवान। जिसके बाद से ही लोग दिग्गी राजा को कोस रहे हैं, तो कुछ लोग लानत भेज रहे हैं।

Back to top button