बॉलीवुड

10वीं क्लास में लड़के के साथ ये हरकत करते हुए पकड़ी गई थी प्रियंका चोपड़ा,जाने घरवालों का रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) बॉलीवुड और हॉलिवुड दोनों ही जगह अपना परचम लहरा चुकी है। लॉकडाउन और कोरोनावायरस के दौर में वह घर फ्री बैठी थी। ऐसे में उन्होंने अपनी बायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड (unfinished)’ लिख डाली। बीते मंगलवार ही उन्होंने इस बुक को लॉन्च किया। इस किताब में प्रियंका की स्कूल लाइफ का एक मजेदार किस्सा भी है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

ये बात तब की है जब प्रियंका यंग थी और अमेरिका रहकर स्कूल की पढ़ाई कर रही थी। उस दौरान प्रियंका अमेरिका के इंडियानापोलिस में अपनी मौसी किरण के पास रहा करती थी। अपने स्कूल के दिनों में प्रियंका का दिल एक अमेरिका लड़के पर आ गया था। प्रियंका ने अपनी बुक में उसका नाम उजागर नहीं किया इसलिए उसे काल्पनिक नाम बॉब दिया है।

प्रियंका किताब में बताती है कि 10वीं क्लास की पढ़ाई के दौरान उनका दिल बॉब नाम के एक लड़के पर आ गया था। बॉब की बातचीत और हंसी मजाक करने का अंदाज प्रियंका को भा गया था। वह उसके साथ बहुत समय बिताने लगी। यहां तक कि उन्होंने बॉब से शादी का प्लान भी बना लिया था।

 

एक बार बॉब के साथ रोमांस करना प्रियंका को महंगा पड़ गया। उनकी मौसी कहीं बाहर गई हुई थी। ऐसे में प्रियंका ने बॉब को अपने घर बुला लिया। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे सोफ़े पर बैठ टीवी देख रहे थे। तभी प्रियंका की मौसी आ गई। यह उनके आने का समय नहीं था, लेकिन वह अचानक आ गई थी। इससे प्रियंका घबरा गई।

एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड बॉब को बेडरूम की अलमारी में छिपा दिया। उन्होंने कहा कि मैं मौसी को कोई सामान लाने के बहाने बाहर भेजूँगी फिर तुम बाहर आ जाना। फिर जब मौसी आई तो वह बहुत गुस्से में थी। वह प्रियंका के कमरे को चारों तरफ ध्यान से देखने लगी। फिर उनकी नजर अलमारी पर गई। उन्होंने प्रियंका को अलमारी खोलने के लिए कहा।

प्रियंका बहुत डर गई। लेकिन उन्हें मौसी की जिद के आगे अलमारी खोलनी पड़ी। इस अलमारी से एक लड़का बाहर आया। इसके बाद मौसी ने प्रियंका की मम्मी को कॉल किया और कहा कि मैं सोच भी नहीं सकती कि इस लड़की ने मेरे सामने झूठ बोला और अलमारी से एक लड़का बाहर आया।

इस घटना के बाद प्रियंका की मम्मी ने बेटी को कैसे हैंडल किया वह तो वही जाने। काम की बात करें तो हाल ही में प्रियंका की ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें वे राज कुमार राव के साथ दिखाई दी थी।

Back to top button
?>