रिलेशनशिप्स

बीवी की बजाय गर्लफ्रेंड के साथ चलते हुए मर्द की ऐसे बदल जाती है चाल, जाने अजीब फैक्ट्स

इंसान बड़ा अजीब होता है। इससे भी अजीब होती है उसकी आदतें (Weird Lifestyle Habits)। वैसे तो हर व्यक्ति की लाइफस्टाइल अलग अलग होती है, लेकिन कुछ सिचूऐशन ऐसी भी होती है जिसमें सभी इंसान लगभग एक जैसा ही व्यवहार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको इंसानों की कुछ अजीबोगरीब और अनोखी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी देखेंगे कि कैसे एक अलग परिस्थिति में होने पर व्यक्ति की चाल ढाल अचानक से बदल जाती है।

गर्लफ्रेंड के साथ चाल का बदलना: एक बात आप सभी ने नोटिस की होगी कि व्यक्ति जब अपनी बीवी के साथ कहीं घूमने जाता है तो उसके आगे या पीछे चलता है। वहीं यदि ये व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सैर सपाटा पर निकल जाए, तो अक्सर उसके साथ कदम से कदम मिलकार ही चलता है। ऐसा वह गर्लफ्रेंड के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित करने के लिए करता है। वहीं जब शादी हो जाती है तो उसे बीवी को इंप्रेस करने की या अधिक प्यार का शो ऑफ करने की आवश्यकता महसूस नहीं होती है। इसलिए बीवी की तुलना अपनी गर्लफ्रेंड के साथ व्यक्ति की चाल ढाल काफी बदल जाती है।

नींद कम आना है इस बात का संकेत: कई बार व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती है। वह बार बार करवटें बदलता रहता है। इसके पीछे कई सारी चीजें हो सकती है। जैसे किसी बात का टेंशन होना या बीमार होना। लेकिन एक रिसर्च में ये भी पता चला है कि जो व्यक्ति कम सोते हैं या जिनकी नींद पूरी नहीं होती है वह धीरे धीरे निराशा की तरफ बढ़ते चले जाते हैं। ऐसे लोग शराब की लत का शिकार भी जल्दी होते हैं। वहीं कुछ में सेक्स की प्रबल इच्छा का पैदा होना भी देखा गया है।

च्युइंग गम चबाकर ध्यान न भटकने देना: च्युइंग गम (Chewing Gum) चबाने का इस्तेमाल कई लोग अपना ध्यान न भटकने के लिए भी करते हैं। जैसे स्पोर्ट्स पर्सन अपने मैच के दौरान अक्सर च्युइंग गम चबाते नजर आते हैं। इससे उनका पूरा ध्यान खेल में ही रहता है और इधर उधर नहीं भटकता है। वहीं टैटू बनवाने या पियर्सिंग करवाते समय भी च्युइंग गम चबाते रहने से दर्द का एहसास कम या न के बराबर हो जाता है।

टूथब्रश पर पेस्ट लगाकर उसे गीला करना: सुबह सुबह उठते से ही कई लोग अपने दांत साफ करते हैं। इस दौरान 10 में से 9 लोग टूथब्रश पर पेस्ट लगाने के बाद उसे गीला करते हैं। उनकी ऐसी मेंटेलिटी होती है कि पेस्ट को गीला करने के बाद वह अच्छे से काम करेगा।

Back to top button