बॉलीवुड

इस तरह थी राजीव कपूर की जिंदगी, न करियर में मिल पाई थी कामयाबी और 2 साल में टूट गई थी शादी

अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया है। राजीव कपूर की आयु 58 साल की थी। परिवार के अनुसार मंगलवार को सुबह नाशते के समय उन्हें अचानक से बेचैनी हुई। जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से इनका निधन हो गया। परिवार के सदस्य इन्हें अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन इन्हें बचाया नहीं जा सका। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर भी एक अभिनेता हुआ करते थे। हालांकि इनका फिल्मीं करियर काफी छोटा रहा था और ये महज 13 फिल्मों में ही नजर आए थे।

इन्होंने राम तेरी गंगा मैली हो गई नामक फिल्म में काम किया था और ये फिल्म हिट रही थी। हालांकि इस फिल्म के हिट होने का सारा श्रेय फिल्म की एक्ट्रेस मंदाक‍िनी को दिया गया था। जिसके चलते हिट फिल्म देने के बाद भी इनका करियर सफल ना हो सका और महज 13 फिल्में करने के बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।

फिल्मों में सफल न होने के कारण राजीव कपूर और पिता राज कपूर के रिश्तों के बीच भी काफी दूरी आ गई थी। दरअसल राजीव कपूर को लगता था कि उनके पिता राज कपूर ने उनका करियर बनाने में मदद नहीं की। अगर वो चाहते तो उन्हें फिल्में दे सकते थे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस वजह से राजीव कपूर अपने पिता से दूर होने लगे।

राजीव का मानना था कि उनके प‍िता राज कपूर ने उन्हें सही तरीके से लॉन्च नहीं किया था। राज कपूर बाकी अभ‍िनेताओं को फिल्मों में मौका देते थे। लेक‍िन खुद बेटे राजीव को नहीं ये मौका नहीं दिया। इस वजह से दोनों के बीच सालों तक बातचीत बंद रही।

फिल्मी करियर के अलावा इनकी निजी जिंदगी भी सफल नहीं रही। इन्होंने साल 2001 में आरती सभरवाल से शादी की थी। लेक‍िन ये शादी लंबे समय तक चल न सकी और दो साल बाद इनके बीच तलाक हो गया। तलाक होने के बाद राजीव कपूर ने दूसरी शादी नहीं की और पूरी उम्र ये अकेले रहे।

हालांकि इनके रिश्ते अपने भाइयों के के साथ काफी अच्छे थे। ये अक्सर उनके साथ वक्त बिताया करते थे। ये अपने भाई-भतीजी-भतीजों से बेहद ही प्यार करते थे।

इनकी मौत की खबर से कपूर खानदान को काफी बड़ा झटका लगा है। एक साल के अंदर ही राज कपूर के दोनों बेटे दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इनसे पहले ऋष‍ि कपूर की मौत कैंसर की वजह से हो गई थी। इस सदमें से अभी परिवार पूरी तरह से उभरा ही था कि अचानक से ऋष‍ि कपूर के छोटे भाई ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

राजीव कपूर की मौत की पुष्ट‍ि उनकी भाभी और ऋष‍ि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम के जर‍िए दी थी। नीतू के अलावा करीना कपूर ने भी अपने चाचा की मौत पर दुख प्रकट किया था और कैप्शन में लिखा था कि ‘टूट गए लेक‍िन फ‍िर भी मजबूत हैं’।

Back to top button