बॉलीवुड

टीवी अभिनेत्री अनिता हसनंदानी के घर गूंजी किलकारी, खुशी से झूमा परिवार

टीवी की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री अनिता हसनंदानी ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जी हां, अनिता के बेटे का जन्म 9 फरवरी को हुआ है। इस बात की जानकारी अनिता के पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। ऐसे में अब अनिता और रोहित को सोशल मीडिया पर जमकर बधाईयां दी जा रही हैं।

रोहित ने अपने इंस्टा एकाउंट से अनिता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये बताया है कि उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। फोटो में रोहित अपनी पत्नी अनीता को प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले अनीता हसनंदानी ने लगातार बेबी बंप के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)


बहरहाल, रोहित ने जैसे ही बेटे के जन्म की जानकारी दी तो उनके फैंस की  खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लिहाजा फैंस समेत टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां ने बधाईयों का तांता लगा दिया।

अनीता हसनंदानी शादी के इतने साल बाद बनी मां…

बता दें कि कुछ समय पहले ही अनीता ने एक वीडियो शेयर कर मां बनने का अनुभव शेयर किया था। उन्होंने वीडियो में कहा था ‘ऐसा लगता है कि अब मां बनने का परफेक्ट टाइम है। हम (अनीता-रोहित) पिछले 10 साल से एक दूसरे को जानते हैं और हमें शादी के बंधन में बंधे 7 साल हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, अब हम पैरेंट्स बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और एक बच्चे के साथ सैटल होना चाहते हैं। अनीता ने वीडियो में ये भी कहा था कि सब परफेक्ट तरीके से हो रहा है। लिहाजा अब वो मां बन चुकी हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 39 वर्षीय अनीता ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अनीता और रोहित शादी के 7 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। जी हां, इनकी शादी 14 अक्टूबर 2013 को  में जाकर शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थी।

अनीता और रोहित ने गोवा में 4 दिनों तक शादी का जश्न मनाया था। मालूम हो कि अनीता हसनंदानी पंजाबी हैं, तो वहीं उनके पति रोहित रेड्डी तमिलनाडू के रहने वाले हैं। इनकी लव स्टोरी नच बलिए के 9वें सीजन में तब शुरू हुई, जब दोनों ने इस डांस रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था। अनीता और रोहित की जोड़ी फर्स्ट रनर अप रही, इनकी ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

अनीता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो टेलीविजन के दुनिया की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। वो अब तक कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। अनीता पिछले एक दशक से दर्शकों को अपने एक्टिंग स्किल का दीवाना बना रही हैं। उन्होंने अब तक नागिन-3, ये हैं मोहब्बतें और क्या दिल में है जैसी कई धारावाहिकों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।

अनीता हसनंदानी न सिर्फ धारावाहिकों में बल्कि उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वो कुछ तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी नजर आई हैं। मतलब साफ है कि अनीता एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जिनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती है।

Back to top button