दिलचस्पबॉलीवुड

गांव की लड़की ने माधुरी को बनाया अपना दीवाना, धक धक गर्ल ने कहा- ‘लाजवाब’

बॉलीवुड की सबसे दिलकश और सदाबहार अदाकारा माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन डांसर भी हैं। माधुरी से अच्छी डांसर इस समय पूरे इंडस्ट्री में कोई नहीं हैं। मतलब साफ है कि उनके डांस का कोई मुकाबला नहीं है। इसी बीच माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर वायरल हो रहे एक डांस वीडियो की सराहना की है। आइए जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला…

माधुरी दीक्षित ने की गांव के लड़की की सराहना…

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया साइट्स पर गांव की एक लड़की का डांसिंग वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल से ये लड़की सभी का दिल जीत रही है। इतना ही नही, इस लड़की ने डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित को भी अपना दीवाना बना लिया है।

सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहे वीडियो में ये लड़की मदर इंडिया के एक सुपरहिट गाने ‘घूंघट नहीं खोलूंगी सैंय्या तेरे आगे’ पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस शानदार डांस की यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं। लिहाजा ये वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। बहरहाल, माधुरी दीक्षित भी इस डांस को देखने के बाद खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाईं।


माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘लाजवाब वाह!  बहुत ही खूबसूरती से डांस कर रही हैं। ढेर सारा टैलेंट है, जिसे खोजे जाने की जरूरत है। मतलब साफ है कि माधुरी दीक्षित इस लड़की की हौसला अफजाई कर रही हैं।

बता दें कि इस वीडियो को रागगीरी नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। रागगीरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कहते हैं Dancers don’t need wings to fly यानी एक डांसर को उड़ने के लिए पंख नहीं चाहिए। आप गांव की इस लड़की के डांस को देखकर मान जाएंगे कि इस बात में कितना सच है।’

रागगीरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित को भी टैग किया था। लिहाजा जब माधुरी दीक्षित ने ये वीडियो देखा तो वो वीडियो में डांस कर रही लड़की की फैन हो गईं। बता दें कि वीडियो में लड़की खेतों के बीच डांस करती हुई नजर आ रही है और उसके आस पास मौजूद महिलाएं उसे डांस करती हुई देख रही हैं। वीडियो में लड़की ने मदर इंडिया के डांस को पूरी तरह से कॉपी किया है, यहां तक कि लड़की ने ठीक उसी तरह लहंगा पहनकर डांस भी किया।

Back to top button