राशिफल

Rashifal 10 February: जानिए बुधवार के दिन गणेश जी किन राशियों पर करेंगे कृपा, पढ़िए अपना राशिफल

हम आपको बुधवार 10 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 February 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन साथी के साथ संघर्ष कर सकते हैं, इसलिए आपको अपने क्रोध और अहंकार पर संयम बरतने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वलों के लिए छोटे समझौते करना फायदेमंद होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी अच्छा समय रहेगा। आज आप परिवार के विषय में कुछ बड़ा निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। वित्तीय मोर्चे पर सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि ओवरस्पेंडिंग की आपकी आदत आपके बजट को बिगाड़ देगी। काम के सिलसिले में आज का दिन फायदेमंद रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपका कोई सोचा हुआ कार्य पूरा हो सकता है। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा  सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी।  शैक्षणिक मोर्चे पर वर्तमान परिस्थिति में जोखिम उठाना आपके लिए मंहगा पङ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों की बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। आपके खर्चों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको समय से पूरा कर लेंगे। धन का निवेश करने से बचना ही बढ़िया होगा। एकतरफा प्रेम करने वाले लोग अपने लव पार्टनर से मुलाक़ात कर सकते हैं। सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को किसी ज़िद्दी ग्राहक से डील करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको पैसों का लाभ होगा। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आप अच्छे कामों पर खर्चा करेंगे महिला मित्र की तरफ से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों को व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति संभव है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। अनिद्रा या चिंता से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी यात्रा पर जाना महंगा साबित होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभफलदायी है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और आपको मिले जुले फल मिलेंगे। बेहतर यही होगा कि अपने प्रिय से आज कोई कुटिल बात ना करें। परिवार के सदस्य घर का माहौल खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यक्ति को बिना परखे पैसो का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है। किसी सूंदर जगह जाने के योग है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। मेहनत और लगन पूर्वक कार्य करने से आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। मेहनत पर भरोसा करना आप सीखें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आप पर थोड़ा हावी होने की कोशिश कर सकता है। प्रभावशाली और प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सकती है। मन आनंदित होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कोई नई दोस्ती लंबी दोस्ती में बदल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके परिवार के सदस्य आपकी मदद कर सकते हैं। मधुमेह के रोगियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अधिक धन कमाने के लिए आपको कोई नया साधन मिल सकता है। वेतनभोगी लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन व्यापारियों को अतिरिक्त प्रयास में लगाना होगा। स्वयं के प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा एक शानदार मनोभाव होगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामांजस्य स्थापित करने के लिए दिन अच्छा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। कुछ दान-पुण्य का काम कर सकते हैं। परिवार में पिता और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। जिन्हें आप अपने साथ के लोगों से शेयर करेंगे। लोगों से आपका विश्वास बढ़ सकता है। परिवार के सदस्य किसी चीज़ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले आज ऊपरी अधिकारियों से बात करते समय विवेक रखें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने सीनियर्स के साथ बहस में न पड़ें। धन कमाने के लिए यह एक उपयुक्त दिन होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक स्थान की यात्रा का संकेत है। यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। व्यावसायिक स्थान पर वातावरण अनुकूल रहेगा। किस्मत पूरा साथ देगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय को विशेष महसूस कराने के लिए सभी संभव तरीकों के बारे में सोचेंगे। स्वास्थ्य और मन दोनों की अनुकूलता से क्षमता से बढ़कर काम कर पाएंगे। गृहणियां घर के काम में व्यस्त रहेगी। कोई आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। नौकरी में अपने से जूनियर के साथ विवाद न करें, तकलीफ हो सकती है। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

आपने Rashifal 10 February का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 February का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 February 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : प्यार में कमजोर और पैसों में खर्चीले होते हैं Y नाम वाले लोग, जाने इनकी 10 दिलचस्प बातें

Back to top button