विशेष

इस फोटो में दिखाई दे रही काली चीज क्या है? दम है तो 1 मिनट में बताओ

‘आंखों का भ्रम’ या  ऑप्टिकल इल्यूशन (Optical illusion) भी एक अजीब चीज होती है। इसमें आपको चीजें जैसी दिखाई देती हैं वास्तविक में वह वैसी होती नहीं है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस तरह की दृष्टि का भर पैदा करने वाली कई तस्वीरें वायरल होती है। इन तस्वीरों में अक्सर दो चीजों के दिखने की संभावना होती है। ऐसे में इन फोटोज़ को पहेली के रूप में शेयर कर असलियत जानी जाती है।

ऑप्टिकल इल्यूशन इमेज की असलियत पहचानना एक अच्छी दिमागी कसरत भी होती है। इसमें आप सामान्य से अधिक चौकन्ने हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूशन फोटो बड़ी वायरल (Viral Photo) हो रही है। इस फोटो को पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई इंसान जंगल की तरफ पीठ पर लड़की लादकर जा रहा है। हालांकि जब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो सच्चाई इससे बहुत भिन्न नजर आएगी।

चलिए सबसे पहले आप इस तस्वीर को देखिए।

तो आपको क्या लगता है? इस तस्वीर में एक इंसान है या जानवर? ध्यान से देखिए। अभी भी दुविधा में है? चलिए टेंशन मत लीजिए। हम आपकी यह दुविधा दूर कर देते हैं। असल में ये तस्वीर एक काले रंग के कुत्ते की है जो कैमरे की ओर आ रहा है। हालांकि इसे आप अचानक से देखें तो ये ऐसी लगती है मानों कोई इंसान जंगल की तरफ जा रहा है।

नजरों का भ्रम पैदा करने वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुट शेयर की जा रही है। लोग इसे अपने साथियों के साथ साझा कर उनका भी दिमाग और पैनी नजर चेक कर रहे हैं। लोगों को ये तस्वीर बेहद आकर्षित भी कर रही है। हम उम्मीद करते हैं कि आप ने इस तस्वीर को देखकर सही सही अंदाजा लगाया होगा।

इस तरह की तस्वीरों और घटनाओं को ‘आंखो देखा भ्रम’ कहा जता है। ऐसा अधिकतर रात के अंधेरे में ही होता है। इनमें चीजें कुछ इस तरह से प्रतीत होती हैं जो वास्तविक में होती ही नहीं है। यही वजह है कि कई बार लोगों को रात के अंधेरे में किसी जानवर या भूत प्रेत के होने की अनुभूति भी होती है। लेकिन जब पास से देखे या लाइट ऑन कर देखें तो वहां कुछ और ही चीज पड़ी दिखाई देती है।

वैसे आपके साथ कभी कोई इस तरह का नजरों का धोखा हुआ है? अपने अनुभव हमारे साथ कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें। हमे आपके जवाबों का इंतजार रहेगा।

 

Back to top button