बॉलीवुड

आज जिंदा होता तो बॉलीवुड पर राज करता ये सिंगर, ‘नेहा कक्कड़’ को भी चटा चुका है धूल

‘संदीप आचार्य’ आप में से बहुत से लोग शायद इस नाम को भूल गए होंगे। यह वही लड़का है जिसने सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) का दूसरा सीजन (2006) जीता था। राजस्थान के बीकानेर से ताल्लुक रखने वाले संदीप इस सीजन में नेहा कक्कड़ जैसे महशूर सिंगर को हराकर विजेता बने थे। इस सीजन में नेहा बतौर कंटेस्टेंट आई थी और बीच में ही बाहर हो गई थी। शो में एन.सी करुण्या और अनुज शर्मा जैसे धुरंधर सिंगर्स भी थे लेकिन वे भी संदीप के सामने टिक नहीं पाए थे।

बड़ी दुख की बात है कि संदीप का महज 29 की उम्र में ही निधन हो गया था। यदि वे आज जिंदा होते तो बीती 4 फरवरी को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे होते। फिल्म इंडस्ट्री में भी वे एक जाने माने सिंगर होते, लेकिन ऊपर वाले को शायद कुछ और ही मंजूर था। 4 फरवरी 1984 को राजस्थान के बीकानेर में जन्मे संदीप ने 15 दिसंबर 2013 को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

संदीप को पीलिया हो गया था। पहले उनका इलाज बीकानेर में हुआ फिर गुड़गांव ले जाया गया। उनकी मौत के महज 20 दिन पहले ही बीवी नम्रता ने एक बेटी को जन्म दिया था। दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी। संदीप की मौत से उनके परिवार में शौक की लहर दौड़ पड़ी थी। मनोरंजन जगत के लोगों ने भी उनके निधन पर शौक जाहीर किया था। इंडियन आइडल 2 की जज फराह खान भी संदीप की मौत की खबर सुन दुखी हुई थी।

फराह ने कहा था कि ‘संदीप मेरे पसंदीदा सिंगर थे। वे बहुत ही अच्छे इंसान थे। ये उनके जाने का वक्त नहीं था। उनके निधन के बारे में सुन बहुत दुख हुआ।’ शो के फर्स्ट रनर अप करुण्या को भी संदीप की मौत का दुख हुआ था। उन्होंने इंडियन आइडल में संदीप संग कई अच्छी परफॉर्मेंस दी थी। एक बार शो में काजोल भी आई थी। वह भी संदीप की गयाकि की कायल हो गई थी।

संदीप को बचपन से ही गाना गाने का बड़ा शौक था। उनके परिजन संदीप के इस हुनर के बारे में नहीं जानते थे। संदीप ने एक दफा स्कूल की प्रतियोगिता में भाग लिया था। यहां वे रनर अप रहे थे। यहीं से उनकी गायिकी का शौक परवान चढ़ा और उन्होंने फिर और भी कई परफॉर्मेंस दी। इसके बाद संदीप ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहे। अपने हुनर के दम पर ही वे इंडियन आइडल सीजन 2 के विनर भी बने।

राजस्थान के रहने वाले आइडल 12 के कंटेस्टेंट सवाई भाट बताते हैं कि संदीप बचपन से ही इंडियन आइडल में जाने का सपना देखा करते थे। बड़े होकर उन्होंने न सिर्फ यह सपना पूरा किया बल्कि इस शो को जीतकर नया मुकाम भी हासिल किया। वे सवाई भाट के आइडल भी थे। ईश्वर संदीप की आत्मा को शांति दें।

Back to top button