विशेष

24 साल की लड़की ने ब्रीफकेस से की शादी, अब रोज रात सूटकेस संग करती है ये काम

वेलेंटाइन वीक बस शुरू ही होने वाला है। ऐसे में हम अभी से ही प्यार को हवा में महसूस कर सकते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर प्यार से जुड़ी कई लव स्टोरीज़ भी वायरल हो रही है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी सुनाने जा रहे हैं जिसे आप ने आज से पहले शायद ही कभी सुना होगा।

लड़की ने ब्रीफकेस से रचाई शादी

कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। आपको कभी भी, कहीं भी और किसी से भी प्यार हो सकता है। यही वजह है कि लोग धर्म, जाति, पैसा, रंग रूप जैसी चीजों को बीच में नहीं लाते हैं। अब तो सेम जेंडर में भी रिलेशनशिप कॉमन हो गई है। लेकिन रूस की रहने वाली एक महिला ऐसी भी है जिसने प्यार की परिभाषा ही बदल दी है। 24 साल की रेन गॅाडन नाम की यह लड़की ब्रीफकेस (सूटकेस) से ही शादी रचा बैठी।

निर्जीव चीजों से है प्यार

हैरान कर देने वाली यह प्रेम कहानी अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। दरअसल 24 वर्षीय रेन गॅाडन को निर्जीव चीजों से बहुत लगाव है। वे निर्जीव चीजों के प्रति आकर्षित होती रहती हैं। उनका मानना है कि दुनिया की हर चीज में जान होती है। असल में वे एनिमिस्म थ्योरी पर यकीन रखती हैं। एनिमिस्म के कॅान्सेप्ट के मुताबिक हर निर्जीव चीज में आत्मा होती है।

ऐसे हुआ बीफ्रकेस से प्यार

रेन गॅाडन ने जिस बीफ्रकेस से शादी रचाई है वह उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। वे इस बीफ्रकेस से एक खास कनेक्शन सा महसूस करती हैं। वे रोज शाम से रात तक का समय अपने प्यारे ब्रीफ़केस के साथ बिताती हैं। इस दौरान वे उससे फिलोसॅाफी से संबंधित बातें करती हैं। इसी दौरान उन्होंने एहसास हुआ कि उन्हें इस बीफ्रकेस से प्रेम हो गया है।

रातभर बीफ्रकेस संग करती है ये काम

इसके बाद रेन गॅाडन ने बीफ्रकेस और अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताया। शुरुआत में उन्हें भी थोड़ी हैरानी हुई लेकिन बाद में उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इसके बाद रेन ने इस ब्रीफ़केस से विवाह कर लिया। अब वे इसके साथ रोज क्वालिटी टाइम बिताती हैं। रातभर फिलोसॅाफी से जुड़ा वार्तालाप करती हैं।

रेन गॅाडन बताती हैं कि ब्रीफ़केस के साथ रिलेशन जोड़ने से पहले वे एक लड़के को डेट भी कर रही थी। हालांकि दोनों का यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका।

वैसे इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में आपकी क्या राय है?

Back to top button