राशिफल

इन 5 राशियों के लड़के प्यार का इजहार करने में नहीं हटते हैं पीछे, करते हैं बेहिचक प्रपोज 

चाहे वो लड़का हो या लड़की हर किसी के जीवन में एक ऐसा दौर जरूर आता है, जब वे किसी को पसंद करने लगते हैं। हर किसी की ये चाहत होती है कि उसे एक रोमांटिक पार्टनर मिले, जिससे मीठी मीठी बातें कर सकें। हालांकि इस मामले में लड़कियां थोड़ी शर्मीली होती हैं और अपने मन की  बात पार्टनर को जल्दी से शेयर नहीं कर पातीं।

वहीं लड़के इस मामले में काफी तेज तर्रार और बिंदास होते हैं और मन की सारी बातें अपने पार्टनर से शेयर कर लेते हैं। तो आज हम आपको ज्योतिष के आधार पर ऐसी 5 राशियों के लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी गर्लफ्रेंड से बेझिझक अपनी मन की बातें कह देते हैं। आइए जानते हैं, आखिर कौन कौन सी हैं वो 5 राशियां…

वृश्चिक राशि

लड़कियों को प्रपोज करने के मामले में वृश्चिक राशि के लड़के बेहद बिंदास माने जाते हैं। माना जाता है कि इस राशि के लड़के अपने मन में कोई बात दबा के नहीं रखते हैं। इनके मन में जो भी बातें आती हैं, ये बिंदास होकर अपने पार्टनर से बोलते हैं।

इस राशि के जातक अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट होते हैं। वृश्चिक राशि के लड़के रोमांटिक तो होते ही हैं, साथ ही साथ अपने पार्टनर के प्रति वफादार भी होते हैं। इनकी वफादारी का कोई जवाब नहीं होता है। दरअसल इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है, ऐसे में इन्हें अपनी जिंदगी में एक ऐसा पार्टनर मिलता है जो जीवनभर इनका साथ दे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लड़के काफी इमोशनल किस्म के होते हैं हालांकि इन्हें काफी शानदार लाइफ पार्टनर मिलती है। ये अपनी बात दूसरों को काफी अच्छे से कहते हैं और इस मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं होता है।

इस राशि के लड़के काफी बिंदास स्वभाव के होते हैं, साथ ही इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है। ऐसे में इनकी मजेदार बातें लड़कियों का दिल बहलाने का काम करती हैं।

कर्क राशि

ये लड़के बेहद रोमांटिक किस्म के होते हैं और अपने पार्टनर से बहुत ही ज्यादा प्यार करते हैं। इतना ही नहीं इनके रोमांटिक नेचर के कारण लड़कियां भी इन्हें बहुत पसंद करती हैं। प्यार के मामले में ये काफी खुले विचारों वाले होते हैं, यही वजह है कि ये प्रपोज करने से हिचकिचाते नहीं हैं। इनके बिंदास नेचर को देखते हुए कोई भी इनका प्रपोजल ठुकराता नहीं है।

इस राशि के लड़कों के साथ लड़कियां भी काफी खुश रहती हैं। इनके पार्टनर को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसे में ये भी माना जाता है कि इस राशि के लड़के आगे चलकर अच्छे पति भी साबित होते हैं।

तुला राशि

अगर आप एक रोमांटिक ब्वॉयफ्रेंड या पति के तलाश में हैं और आपको तुला राशि के लड़का मिल जाए तो आपसे ज्यादा लकी कोई नहीं है। ऐसा हमारा नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र का कहना है। दरअसल ज्योतिष में ये माना गया है कि तुला राशि के लड़के, लड़कियों के सामने एकदम बेझिझक होतेे हैं और अपने मन मुताबिक काम करते हैं।

इन लड़कियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई इनके बारे में क्या सोचता है। वैसे इस राशि के लड़के लाइफ पार्टनर चुनने में काफी ज्यादा समय लगा देते हैं, लेकिन एक बार जब ये रिलेशनशिप में आते हैं तो फिर ये उसे पूरे शिद्दत के साथ निभाते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लड़के प्यार के मामले में काफी लकी होते हैं। ये रोमांटिक होने के साथ साथ दिखने में भी काफी एट्रैक्टिव होते हैं। यही कारण है कि लड़कियां इनसे काफी ज्यादा इम्प्रेस हो जाती हैं। इतना ही नहीं लड़कियों को इनकी बातें भी काफी पसंद आती हैं।

मीन राशि के लड़के खुशमिजाज किस्म के होते हैं और इन्हें झगड़ा झंझट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ऐसे में ये अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छे से रहते हैं और कभी झगड़ा नहीं करते हैं। रही बात इनके प्रपोज करने की तो इस मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं होता।

Back to top button