बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मोटी कमाई करती हैं ये हस्तियां, प्रियंका 1 पोस्ट के लेती है 2 करोड़

सेलेब्स के हर ट्वीट को लाखों की संख्या में रीट्वीट करने वाले और सितारों के इंस्टा पोस्ट को जमकर लाइक करने वालों में बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि उनके हर रिट्वीट और लाइक से सेलेब्स की तिजोरी भरती ही चली जाती है। लाइक और रिट्वीट से पैसे तो मिलते ही हैं, साथ ही साथ प्रायोजित पोस्ट लिखने के लिए भी स्टार्स करोड़ों रूपए लेते हैं।

वैसे तो अभी अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना चर्चा में बनी हुई हैं, मगर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में भी कई ऐसे स्टार्स हैं जो किसी व्यक्ति, संगठन या स्थान के बारे में प्रायोजित पोस्ट लिखने के करोड़ों रूपए लेते हैं। आइए जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल….

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा उन भारतीय सितारों में शामिल हैं, जो एक पोस्ट लिखने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक प्रायोजित पोस्ट लिखने के लिए 2 करोड़ रूपए से भी अधिक लेती हैं। यह किसी भी भारतीय सितारों में सबसे ज्यादा है। बता दें कि फोर्ब्स की सबसे रईस इंस्टाग्रामर की लिस्ट में प्रियंका शामिल हैं।

नैना मुके

कभी मिस महाराष्ट्र रह चुकीं अभिनेत्री नैना मुके की मांग तब ज्यादा बढ़ गई, जब मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया जैसे कई कार्यक्रम लॉन्च किए गए थे। खैर, नैना मुके एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 5 लाख रूपए लेती हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इतनी रकम कई बार हिंदी सिनेमा के नामचीन अभिनेत्रियों को भी नहीं मिलते।  दरअसल नैना मुके ने एक धारावाहिक में देवी लक्ष्मी का किरदार निभाया था, जिसके बाद से उनकी पूरी किस्मत ही पलट गई।

विराट कोहली

सोशल मीडिया पर भले ही बॉलीवुड के नामचीन लोग ट्रेंड पर रहते हों, मगर सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए पैसे कमाने में क्रिकेट खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया में प्रायोजित पोस्ट के जरिए पैसे कमाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा के बाद विराट कोहली दूसरे सबसे महंगे प्रभावक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के तकरीबन डेढ़ करोड़ रूपए लेते हैं।

अमिताभ बच्चन

सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ भी पैसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाले अमिताभ एक ट्वीट के 50 लाख रूपए लेते हैं।

आलिया भट्ट

प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली की तरह ही आलिया भट्ट के भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आलिया के भी एक पोस्ट की कीमत 1 करोड़ रूपए तक होती है।

बता दें कि सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर्स की सोशल मीडिया पोस्ट का रेट उनके फॉलोअर्स से तय होता है। साथ ही ये भी देखा जाता है कि किस पोस्ट पर कितने लोगों का कितना रिएक्शन मिला। अब आपको समझ में आ रहा होगा कि आखिर बॉलीवुड सेलेब्स, फिल्म मेकर्स और खिलाड़ी दिन रात सोशल मीडिया क्यों एक्टिव रहते हैं। दरअसल सभी सोशल मीडिया पर अपना इंटरैक्शन रेट बढ़ाते हैं ताकि सोशल मीडिया मैनेज करने वाली कंपनियां उनके ट्वीट्स या इंस्टा पोस्ट के रेट बढ़ाती रहें।

Back to top button