दिलचस्प

बच्चे को सिने से लगाकर कॉलेज में पढ़ाता है ये पिता, वजन जान कर नम हो जाएंगी आंखें

एक बच्चा पैदा होने के बाद से ही अपनी मां के बहुत करीब रहता है। छोटे बच्चे को पल पल कई चीजों की जरूरत पड़ती है जिसे मां पूरी कर देती है। वहीं पिता की बात करें तो वह अपने छोटे बेबी का 24 घंटे ख्याल नहीं रखते हैं। उन्हें जब जब समय मिलता है वह उसे थोड़ा बहुत संभाल लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पिता से मिलाने जा रहे हैं जो अपने बच्चे को 24 घंटे संभाल कर रखता है। उसकी हर छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करता है।

यह जिम्मेदार पिता कॉलेज में प्रोफेसर भी है। ऐसे में उसे अपने बच्चे के साथ साथ कॉलेज के बच्चों के भविष्य का भी ध्यान रखना पड़ता है। इसका एक हल निकालते हुए इस पिता ने बच्चे को अपने साथ कॉलेज ले जाना शुरू कर दिया। आमतौर पर हम सभी महिलाओं को जॉब पर बच्चे को लाता कई बार देख चुके हैं। लेकिन पिता लोग अपने छोटे बेबी को रोज जॉब पर नहीं ले जाते हैं। यह जिम्मेदारी हमेशा एक मां ही निभाती है।

इस पिता का प्रेम और जिम्मेदार देख सोशल मीडिया पर लोग बड़े खुश हो रहे हैं। बच्चे को गोद में लेकर कॉलेज में पढ़ा रहे इस प्रोफेसर की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि इस तस्वीर के पीछे एक दुखद कहानी भी है। इस बच्चे की मां अब इस दुनिया में नहीं रही है। वह बच्चे को पैदा करते ही गुजर गई। ऐसे में यह शख्स अपने पिता होने का फर्ज निभा रहा है। अपनी जॉब के साथ साथ बच्चे की जिम्मेदारी भी उठा रहा है।

दिल छू लेने वाली इस तस्वीर को आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण (IAS Officer Awanish Sharan) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए वे कैप्शन में लिखते हैं – इनकी बीवी बच्चे को पैदा करते हि गुजर गई। ऐसे में इन्होंने बच्चे की जिम्मेदारी उठाई और साथ में कॉलेज की क्लासेस भी ले रहे हैं।


सोशल मीडिया पर यह तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है। लोग इस पिता को ‘रियल लाइफ हीरो’ बता रहे हैं। जिसने भी इस पिता की कहानी सुनी वह अपने आंसू नहीं रोक सका। चलिए जानते हैं कि सोशल मिडिया पर ईस खूबसूरत तस्वीर को कैसा रिएक्शन मिल रहा है।


वैसे आप लोगों को यह तस्वीर कैसी लगी?

Back to top button