विशेष

‘सावधान इंडिया’ – आपके रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो!

सावधान इंडिया | Life ok Savdhaan India Full Episodes

मुम्बई – सावधान इंडिया भारत में होने वाली सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित एक कार्यक्रम है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। शुरू में इस कार्यक्रम को स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाने वाला था। लेकिन बाद में इसे लाइफ ओके पर प्रसारित किया गया। सावधान इंडिया की सबसे खास बात यह है कि ये देश में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर आधारित कार्यक्रम है जो लोगों को हमेशा सावधान और सुरक्षित रहने की सीख देता है। इस कार्यक्रम के जरिये महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और समाज में मौजूद खतरों के प्रति लोगों को सचेत और सावधान रहने का संदेश दिया जाता है। Savdhaan India new anthem.

 सच्ची घटनाओं पर आधारित है सावधान इंडिया  :

सावधान इंडिया देश में बलात्कार के बढ़ते मामलों पर लोगों को सोचने और इसके प्रति सावधान रहने का संदेश देता हैं। यह भारत में सच्ची अपराधिक घटनाओं और पीड़ितों के संघर्ष की कहानी को दिखता है, ताकि उनके द्वारा झेले गए कष्टों के एवज में उन्हें न्याय मिल सके।

लाइफ ओके पर आने वाले इस प्रोग्राम को शुरु से ही काफी पसंद किया गया है। इसका हर एपिसोड हमारे आस-पास होने वाली वास्तविक घटनाओं पर आधारित होता है। आपको बता दें कि सावधान इंडिया ने दिल्ली के चर्चित गैंग रेप कांड निर्भया पर भी एक ऐपिसोड बनाकर महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार पर लोगों का ध्यान खींचा था।

अंदर तक हिला देगा ‘सावधान इंडिया’ का ये नया ऐंथम:

सावधान इंडिया

टीवी के सबसे फेमस क्राइम शो ‘सावधान इंडिया’ के लिए लाइफ ओके के निर्माताओं ने एक नया ऐंथम रिलीज किया है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ‘सावधान इंडिया’ के इस नए ऐंथम के जरिए लोगों को जागरूक रहने की सीख दी जा रही है। सुशांत सिंह द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में सुरक्षा और सतर्कता के मुद्दों को उठाया गया है। शो में खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जाता है।

शो ने अपना एक नया ऐंथम रिलीज किया है जिसका वीडियो देखकर आप भी अपनी और अपनों की सुरक्षा के प्रति सचेत हो जाएंगे। गौरतलब है कि लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले इस शो में अपराधों की सच्ची घटनाओं को दिखाये जाने के साथ साथ इसमें यह भी दिखाया जाता है कि कैसे पीडि़त ने खुद को बचाया और अपने हक और इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी।

आप भी देखिए, ‘सावधान इंडिया’ का ये ऐंथम –

Back to top button