समाचार

मैरिज पैलेस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो इस हाल में मिली लडकिया

पंजाब पुलिस ने मैरिज पैलेस की आड़ में चल रहे एक जुआ और बड़े देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। राज्य की पुलिस ने तड़के करीब 3 बजे बनूड़ के न्यू लाइफ स्टाइल रेस्टोरेंट एवं मैरिज पैलेस में छापा मारकर 70 लोगों और 10 लड़कियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग आपत्तिजनक हालत में थे। इस मामले में पुलिस ने पैलेस के मालिक को भी पकड़ लिया है। साथ में ही पुलिस को यहां से भारी राशि भी मिली है।

पंजाब पुलिस के आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) की ओर से इस रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। रविवार तड़के टीम ने पैलेस में छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब नौ लाख रुपये की नकदी, स्नोकर, अवैध शराब की 40 बोतल, हुक्का, ताश, मोबाइल फोन और 47 वाहन बरामद किए हैं। आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के एसपी जसकीरत सिंह, डीएसपी विभोर कुमार व एसआई अभिषेक शर्मा की अगुवाई में यहां पर छापा मारा गया था।

आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट की 30 सदस्यीय टीम ने मैरिज पैलेस को घेरकर छापे मारी कर यहां से लोगों को पकड़ा है। एसपी जसकीरत सिंह ने इस छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया कि जब यहां पर पुलिस पहुंची तो यहां महंगी शराब परोसी जा रही थी और जुआ भी खेला जा रहा था। मौके से करीब 9 लाख रुपये, ताश, हुक्का, स्नोकर, 100 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 47 वाहन भी पकड़े गए हैं।

एसपी जसकीरत सिंह के अनुसार यहां पर खेले जाने वाले जुए के दौरान जो कमाई की जाती थी। उससे गैंगस्टरों की फंडिंग की जाती थी। ये अड्डा पंजाब में सबसे बड़ा रैकेट था। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पटियाला और लुधियाना से संबंधित कांग्रेसी और शिवसेना नेता भी शामिल हैं। रैकेट के संचालक परमजीत सिंह पम्मी द्वारा किया जा रहा था। जिसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार मैरिज पैलेस का मालिक परमजीत सिंह पम्मी सियासी रसूख रखता है। ये राजपुरा का रहने वाला है। इसके मैरिज पैलेस में हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ये धंधा चलाया जाता था। यहां की सदस्यता लोगों को दी जाती थी और इसके लिए 25 हजार रुपये वसूले जाते थे। जिसमें खाने पानी का खर्चा शामिल होता था। अन्य चीजों के लिए अलग से पैसे लिए जाते थे।

यहां पर आने वाले लोगों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा जाता था। जुआ फिल्मी स्टाइल में खिलाया जाता था। बार में युवतियां डांस करती हैं और लोग जुआ खेलते रहते थे। जुआ और देह व्यापार यहां लंबे समय से चल रहा था। मौके से पकड़ी 10 महिलाएं यहां पर टेंडर और डांसर के रूप में भी काम करती थी। जो आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। उसमें से कुछ लोग बिजनेस और प्रॉपर्टी कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।

वहीं कोई बचकर भाग न जाए इसके लिए पुलिस ने प्लानिंग के साथ यहां पर छापा मारा था। पुलिस ने इन लोगों को इस तरह पकड़ा की ये लोग मदद के लिए अपने करीबी या जानकारों को फोन तक नहीं कर पाए। इन लोगों को पकड़ते ही पुलिस ने सबसे पहले इनके फोन को बंद कर दिया और जब्त भी कर लिया।

पंजाब राज्य में ये पहला ऐसा मामला है। जहां पर पुलिस के डर के बिना मैरिज पैलेस में बड़े स्तर पर जुआ खिलवाया जा रहा था और देह व्यापार चलाया जा रहा था। कुल मिलाकर 80 लोग पकड़े गए हैं। इस कार्रवाई के समय राजपुरा के डीएसपी गुरिंदर सिंह और एसएचओ सिटी राजपुरा गुरप्रताप सिंह भी मौके पर थे। एसपी ने बताया कि इस मामले में थाना बनूड़ में आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Back to top button