बॉलीवुड

बाथरूम में नहाते-नहाते प्रियंका ने कराया फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस बोले- वाह..

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है। चलिए देखते हैं तस्वीरें…

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल प्रियंका इन तस्वीरों में काफी ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों के तेजी से वायरल होने का कारण ये भी है कि प्रियंका ने इन फोटोज को नहाते नहाते ही शूट करवाया है। ऐसे में प्रियंका के हॉट अंदाज के उनके फैंस दीवाने हो रहे हैं।

देखिए प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस तस्वीरें…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है, जिसमें वो बॉथरूम में टॉवल लपेटकर नहाते हुए दिख रही हैं। यही नहीं इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने बालों को सहलाते हुई भी नजर आ रही हैं।

खैर, इन तस्वीरों को देखते हुए उनके फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है? अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल है, तो चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा…

दरअसल देसी गर्ल ने हाल ही में अपना हेयर केयर ब्रांड मार्केट में लॉन्च किया है और इसी के प्रमोशन के लिए ही प्रियंका ने ये फोटोशूट करवाया है। इसके अलावा प्रियंका इन तस्वीरों में अपना फेवरेट टैटू भी फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं।

इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं प्रियंका…

बॉलीवुड में सफलता के मुकाम पर पहुंच चुकीं, प्रियंका चोपड़ा की एक फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बीते 22 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ऐसे में देसी गर्ल इन दिनों अपने इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा मशहूर अभिनेता राज कुमार राव लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका ने अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर को प्रमोट करने के लिए पिछले दिनों कुछ टॉक शो में हिस्सा लिया। खैर, इसके अलावा प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं और एक रोमांटिक फिल्म टेक फॉर यू की शूटिंग कर रही हैं। माना जा रहा है कि इसमें प्रियंका का जबरदस्त रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा, जिसके लिए उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई से बॉलीवुड की दुनिया में अपने कदम रखे थे। वैसे तो ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी, मगर प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार मेहनत से वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। लिहाजा आज प्रियंका न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को साल 2008 में फैशन फिल्म में दमदार अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा साल 2016 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री का पुरस्कार भी मिला है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। लिहाजा उन्हें इंस्टा एकाउंट पर तकरीबन 60 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Back to top button