बॉलीवुड

अपनी छोटी बेटी की विदाई नहीं देख पाए थे धर्मेंद्र, आंसूओं से भर गया था चेहरा, देखें तस्वीरें

जब भी कोई पेरेंट्स बेटी की शादी करते हैं तो ये उनके लिए खुशी और दुख दोनों ही पल होते हैं। खुशी इस बात की कि बेटी का घर बस गया और दुख इस बात का कि अब वह हमसे दूर चली जाएगी। ऐसा ही कुछ हाल धर्मेंद्र (dharmendra) और हेमा मालिनी (hema malini) का भी था। धर्मेंद्र और हेमा की दो बेटियां ईशा देओल (Esha deol) और अहाना देओल (ahaana deol) हैं।

आज यानि 2 फरवरी को अहाना देओल अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने साल 2014 में दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव बोहरा से विवाह किया था। यह एक लव कम अरेंज मैरिज थी।

छोटी बेटी की शादी में धर्मेंद्र बड़े भावुक नजर आए थे। वे कभी बेटी को हल्दी लगाते दिखे तो कभी संगीत सेरेमनी में डांस करते नजर आए।

बेटी अहाना देओल की विदाई के समय धर्मेंद्र भावनाओं में बह गए थे। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। अहाना की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सनी देओल (sunny deol) और बॉबी देओल (bobby deol) अहाना के सौतेले भाई हैं। वे धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं।

अहाना की शादी में प्रकाश कौर, सनी और बॉबी शामिल नहीं हुए थे। सिर्फ धर्मेंद्र अकेले ही अपने परिवार से आए थे। इस शादी में तब के गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी भी शरीक हुए थे। उन्होंने धर्मेंद्र की बेटी को अपने हाथों से आशीर्वाद दिया था।

धर्मेंद्र के अलावा हेमा मालिनी भी अपनी बेटी की शादी में भावुक होती दिखाई दी थी। उन्होंने इस दौरान अहाना को प्यार से गले लगा लिया था। इसके बाद हेमा ने अहाना को चुनरी ओढ़ाई थी। इस दौरान अहाना कभी शर्माती तो कभी खुश दिखाई देती।

अहाना की संगीत सेरेमनी में जहां एक तरफ धर्मेंद्र ने अपने अनोखे अंदाज में डांस किया था तो वहीं हेमा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी थी। बेटी के फेरों के समय भी हेमा और धर्मेंद्र साथ में नम आंखों के साथ खड़े दिखाई दिए थे।

वहीं अहाना की बड़ी बहन ईशा भी इस शादी में खूबसूरत अंदाज में दिखाई दी थी।

बहुत कम लोग ये जानते हैं कि शादी के पहले अहाना कभी बॉलीवुड अभिनेता और वर्तमान में दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह को डेट किया करती थी।

यह दोनों के कॉलेज के दिनों की बात है। तब दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय के लिए डेट किया था।

Back to top button