बॉलीवुड

विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का रखा ये अनोखा नाम, साथ में शेयर की फोटो

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को बेटी के माता-पिता बनें हैं और अब इन्होंने अपनी बेटी की पहली फोटो लोगों के साथ शेयर की है। सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए इन्होंने बच्ची के नाम पर से भी पर्दा उठा दिया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बेटी के नाम की जानकारी लोगों को दी। साथ में ही अपनी विराट और वामिका की एक फोटो भी शेयर की। जिसमें विराट कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी को गोद में ले रखा है और उसे प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट और अपनी बेटी के संग खींचवाई फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को ‘वामिका’ के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को काफी लोगों द्वारा लाइक किया जा रहा है और हर कोई इन्हें बधाई दे रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए घर में नन्हें मेहमान के आने की जानकारी लोगों को दी थी। इसके बाद IPL शुरु हो गया था और अनुष्का शर्मा विराट के साथ दुबई चले गई थी। दुबई से आने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी बची हुई शूटिंग के काम को पूरा करने में लग गई थी। वहीं विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जानी वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए थे। हालांकि बेटी के जन्म के कारण विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलकर वापस भारत लौट आए थे।

विराट के भारत आने के कुछ हफ्तों बाद ही अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। इनकी बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। विराट ने बेटी का जन्म होने के बाद ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी। पोस्ट में इन्होंने लिखा था, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। ये हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। शादी करने से पहले इन्होंने एक दूसरे को कई सालों तक डेट भी किया था।

Back to top button