अध्यात्म

लाखों में सिर्फ एक को दिखता है ये सपना, आपको दिख गया तो खुल जाएगी किस्मत, होगा फायदा ही फायदा

रात में गहरी नींद आने पर सपने आना शुरू हो जाते हैं। यह सपने भी बड़े अजीब होते हैं। कभी ये अच्छे होते हैं तो कभी बहुत बुरे। वहीं कुछ इतने अजीब होते हैं कि हमे इनका मतलब ही समझ में नहीं आता है। स्वप्न विज्ञान की माने तो यह सपने हमे भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति आगाह कर देते हैं। सपने में आप जो कुछ भी देखते हैं वह हमारी आस पास की चीजों या मन की इच्छा से जुड़ा होता है।

यदि हम सपने में दिखने वाले संकेतों को समझ लें तो खुद को आने वाली अच्छी या बुरी घटनाओं के प्रति जागरूक कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको दो ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत अच्छे और बहुत बुरे संकेत देते हैं। यदि आपको भी ऐसे सपने आते हैं तो आप अपना लाभ नुकसान जान सकते हैं।

खुद को लाल रंग के कपड़े पहने देखना

यदि आप सपने में खुद को लाल रंग के कपड़े पहने देख लें तो खुश हो जाइए। यह एक बहुत अच्छा संकेत होता है। ऐसे सपने हर किसी को नहीं आते हैं। यह लाखों में किसी एक इंसान को आता है। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये सपना आने पर आप कितने भाग्यशाली बन जाते हैं। सपने में खुद को लाल रंग के कपड़ों में देखने का यही मतलब होता है कि आपको लाभ ही लाभ होने वाला है।

इस सपने का मतलब है कि आपके घर में पैसों की आवक बढ़ने वाली है। नौकरी में प्रमोशन मिलना, बिजनेस में फायदा होना, अचानक से किसी धन का मिलना या निवेश किए गए पैसों से लाभ मिलना इस सपने की विशेषता है। इसकी वजह ये है कि लाल रंग शुभता का प्रतीक होता है। ये रंग मां दुर्गा के वस्त्रों का रंग भी है। इसलिए इसे पहन खुद को सपने में देखना शुभ माना जाता है।

खुद को गंदगी के ढेर पर बैठा देखना

यदि सपने में आप खुद को गंदगी के ढेर पर बैठा देख लें तो ये चिंता की बात है। यह एक अशुभ सपना होता है। इसे देखने वाले व्यक्ति को कई अशुभ फल मिलते हैं। इस सपने का मतलब है कि आपको भविष्य में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोई विशेष परेशानी आपकी चिंता का विषय बन सकती है। इसलिए ऐसा सपना आने पर आपको पहले से सतर्क हो जाना चाहिए। फूंक फूंक कर कदम रखना चाहिए। यह किसी आने वाली बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

Back to top button