Viral

प्रेमी को शादी में देख बेकाबू हुई दुल्हन, पति से कहा-एक बार लगा लूं गले :देखें वीडियो

शादी में अपने पूर्व प्रेमी को देखकर एक दुल्हन खुद को रोक ना पाई और सबके सामने दुल्हन ने अपने पूर्व प्रेमी को गले लगा लिया। इस दौरान दूल्हा भी दुल्हन के साथ मौजूद था। लेकिन उसने कुछ नहीं कहा और ये सब देखता रहा। ये अनोखी घटना इंडोनेशिया की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया में एक लड़की की शादी के दौरान अचानक से उसका पूर्व प्रेमी आ गया। अपने पूर्व प्रेमी को देखकर प्रेमिका अपने जज्बातों को रोक ना सकी और उसके गले लग गई। प्रेमी ने भी अपनी प्रेमिका को फौरन गले से लगा लिया। शादी में आए लोगों ने इस घटना की वीडियो भी बना ली जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दुल्हन की शादी में जैसे ही पूर्व प्रेमी शुभकामनाएं देने उसे स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हने ने पहले उसे हैंडशेक किया। लेकिन कुछ देर बाद दुल्हन ने अपनी पति को बताया कि ये उसका एक्स है और वो उसे गले लगाना चाहती है। दुल्हन की बात को उसके पति ने मना लिया और उसे गले मिलने की अनुमति दे दी। फिर क्या था दुल्हन ने अपने पूर्व प्रेमी को गले लगाया और उससे अपनी पति से भी मिलवाया। इसके बाद पति ने भी अपनी पत्नी के पूर्व प्रेमी से हाथ मिलाया और उसे गले लगाया।


सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रही है। कुछ लोग इस बात की आलोचना भी कर रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि आपके पति बेहतर के हकदार हैं। जबकि अन्‍य यूजर ने लिखा दुल्हन की तारीफ की और कहा कि कम से कम वो अनुमति तो मांग रही थी। इस वीडियो को काफी लोगों द्वारा देखा और शेयर किया जा सका है।

Back to top button