विशेष

500 रुपए की लॉटरी ने संगीता को बना दिया 2.50 करोड़ का मालिक, कहा-ससुर के कहने पर खरीदी थी लॉटरी

पश्चिम बंगाल में एक महिला ने अपने ससुर के कहने पर एक लॉटरी खरीदी और इस लॉटरी ने महिला की किस्मत बदल दी। लॉटरी खरीदते समय इस महिला ने ये कल्पना नहीं की थी कि एक बार में ही ये करोड़पति बन जाएगी। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहने वाली इस महिला को ससुर ने लॉटरी लेने को कहा था और अपने ससुर की बात मानते हुए इसने 500 रुपए की लॉटरी टिकट खरीद ली थी। वहीं अब इस महिला की लॉटरी लग गई है और 2.5 करोड़ रुपए का पहला इनाम  जीत लिया है।

महिला का नाम संगीता चौबे है। 48 वर्षीय संगीता चौबे अपने परिवार के साथ रहती है। संगीता चौबे के अनुसार उसने ये कल्पना ही नहीं की थी वो करोड़पति बन जाएगी। लॉटरी लगने पर संगीता चौबे ने कहा कि इतने जीरो तो मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखे। मैंने अपनी जिंदगी में इतनी बड़ी रकम जीतने के बारे में तो सपना भी नहीं देखा था, लेकिन ये हकीकत में हो गया। ये बंपर इनाम हमारी जिंदगी में आशा की नई किरण लेकर आया है।

एक साधारण से जिदंगी जीने वाली संगीता चौबे बच्चों को क्ले मॉडलिंग और ड्रॉइंग सिखाया करती है, लेकिन अब ये करोड़ की मालिक बन गई है। संगीता ने बताया कि उनके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे व एक बेटी है। इस इनामी रकम को वो अपने बच्चों के लिए संभालर रखेंगी।

संगीता के अनुसार उनके ससुर काफी दिन से लॉटरी का टिकट खरीदने के लिए कह रहे थे। लेकिन वो इस बात को गंभीरता से नहीं लेती थी और टाल देती थीं। लेकिन आखिरकार संगीत ने अपने ससुर की बात को मानते हुए पंजाब राज्य का नया साल लोहड़ी बंपर-2021 की लॉटरी टिकट खरीद ली और पहला इनाम जीत भी लिया। संगीता ने बताया कि उनके ससुर पहले लॉटरी खरीदा करते थे। लेकिन उन्होंने कभी भी इतने पैसे नहीं जीते थे।

हालांकि अभी तक संगीता के बैंक अकाउंट में लॉटरी के पैस नहीं आए हैं। संगीत ने लॉटरी टिकट में जीती इनामी रकम पाने के लिए चंडीगढ़ स्थित लॉटरी विभाग में टिकट और जरूरी कागजात जमा करा दिए हैं। इनकी जांच करने के बाद संगीता को लॉटरी के पैसे दे दिए जाएंगे। लॉटरी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही उन्हें इनामी राशि मिल जाएगी।

पंजाब में हर साल जनवरी में मकर संक्रांति के पर्व पर न्यू ईयर लोहड़ी बंपर लॉटरी निकाली जाती है। इस बार लॉटरी के टिकट की कीमत 500 रुपए थी। इस लॉटरी को नवंबर और दिसंबर के दौरान बेचा गया था। लॉटरी के टिकट पंजाब के हर जिले में बेचे जाते हैं। लेकिन इस लॉटरी को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। लॉटरी विभाग द्वारा अब होली और बैसाखी पर अगली लॉटरी निकालने वाला है।

Back to top button