बॉलीवुड

इन बॉलीवुड सितारों के पिता ने की थी दूसरी शादी, जानिए अब सौतेली माँ संग कैसा है रिश्ता?

सौतेली मां सुनने में तो बेहद निगेटिव लगता है लेकिन असल में ये उतना निगेटिव है नहीं। बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी जिंदगी में उनके सौतेली मां का बेहद अहम रोल रहा है। इन सेलेब्स ने अपने पिता के दूसरी शादी के सच को बखूबी कबूल किया और अपनी सौतेली मां के साथ ऐसा रिश्ता निभाया, जो सभी के लिए मिसाल बन गया। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी सौतेली मां के साथ बेहद अच्छा रिश्ता निभाया…

सलमान खान-हेलन केलर

सलीम खान ने 2 शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी सलमा से की और दूसरी बार उन्होंने हेलन से निकाह किया। जब सलीम ने हेलन से शादी से की तो हेलन को सलमा और उनके तीनों बच्चों सलमान, अरबाज और सोहेल के नफरत का सामना करना पड़ा। इसके बाद धीरे धीरे हेलन ने खुद को एडजस्ट किया और पूरे परिवार का दिल जीतने में सफल हुईं। लिहाजा अब हेलन को सलमान, अरबाज और सोहेल अपनी सगी मां की तरह ही प्यार करते हैं।

सारा अली खान-करीना कपूर

बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान ने भी दो शादियां की हैं। पहली पत्नी अमृता से तलाक के बाद सैफ ने करीना को अपना जीवनसाथी बनाया। इससे पहले सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। लिहाजा इन दोनों की ही अपने सौतेली मां करीना के साथ बेहद अच्छी बॉन्डिंग है। यहां तक कि सारा और करीना तो एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं।

शाहिद कपूर-सुप्रिया पाठक

शाहिद कपूर का रिश्ता भी अपनी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के साथ बेहद अच्छा है। दरअसल शाहिद, पंकज और उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे हैं। नीलिमा से अलग होने के बाद पंकज ने सुप्रिया पाठक संग दूसरी शादी रचाई। खैर, शाहिद अपनी सौतेली मां सुप्रिया की काफी इज्जत करते हैं।

सनी देओल-हेमा मालिनी

बॉलीवुड के ही मैन यानी धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की, जिससे उनकी दो बेटियां विजेता-अजेता और दो बेटे सनी-बॉबी हुए। कुछ सालों तक प्रकाश कौर के साथ रहने के बाद धर्मेंद्र ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी संग दूसरी शादी कर ली। वैसे तो सनी और बॉबी ने कभी हेमा मालिनी को नहीं अपनाया, लेकिन कभी उनका अपमान भी नहीं किया।

शबाना आजमी-फरहान अख्तर

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी दो शादियां की। पहली पत्नी हनी ईरानी से उनके दो बच्चे फरहान और जोया हुए। इसके बाद जावेद ने शबाना संग दूसरी शादी रचाई। शबाना की कोई संतान नहीं है, लेकिन फरहान और जोया ने कभी शबाना को इस बात की कमी खलने नहीं दी।

पूजा भट्ट-सोनी राजदान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे जाने माने फिल्म निर्माता महेश भट्ट जब एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी करने जा रहे थे, तो इसका सबसे मुखर विरोध उनकी बेटी पूजा ने ही किया था। हालांकि समय के साथ पूजा ने खुद को एडजस्ट कर लिया और अब वो अपनी सौतेली मां के साथ साथ अपनी दोनों सौतेली बहनों आलिया और शाहिना को भी खूब प्यार करती हैं।

अर्जुन कपूर-श्रीदेवी

बोनी कपूर ने अपनी पहली बीवी मोना और दो बच्चों अर्जुन-अंशुला को छोड़कर अभिनेत्री श्रीदेवी संग दूसरी शादी रचाई थी। लिहाजा अर्जुन और अंशुला ने कभी अपनी सौतेली मां श्रीदेवी और सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी को नहीं अपनाया। हालांकि श्रीदेवी के मौत के बाद अब अर्जुन और अंशुला अपने पिता और बहनों के करीब आ गए हैं।

Back to top button