विशेष

सूरत पसंद न आने पर पति ने पत्नी को दिया घर से निकाल, कहा- 2 लाख रुपए लाओगी, तभी घर में रखूंगा

मध्य प्रदेश में एक पति ने अपनी पत्नी को ये कहकर घर से निकाल दिया कि उसे उसकी शकल पसंद नहीं है। ये अजीबोगरीब मामला राज्य के इंदौर शहर के पिवड़ाय इलाके का है। खबर के मुताबिक यहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी के पांच साल बाद अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी को घर से निकालते हुए पति ने उसे कहा कि उसकी सूरत अच्छी नहीं है। साथ में ही पत्नी के सामने एक शर्त भी रखी और उसे कहा कि अगर वो वापस घर में आना चाहती हैं। तो अपने साथ पैसे और बाइक लेकर आए।

पीड़िता महिला ने पुलिस से मदद मांगी और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि, मामला दहेज़ प्रताड़ना का है और हम जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इनकी शादी को पांच साल हो गए हैं। पति ने पत्नी को घर से ये कहकर निकाल दिया कि उसकी सूरत अच्छी नहीं है। साथ में ही पति ने पत्नी से दहेज में बाइक और दो लाख रुपए लाने की बात कही।

पुलिस के अनुसार पीड़िता का नाम आरती है। उसने पुलिस में पति दिनेश के अलावा सास देवा बाई, जेठ रवि और जेठानी मीना के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शिकायत दर्ज करवाते हुए आरती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिनेश से साल 2015 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद जेठ-जेठानी, सास और पति दहेज के लिए उसे तंग करने लगे। इन्होंने आरती से पैसों की मांग की और उसे पीटा भी। आरती के अनुसार उस पर काफी दबाव बनाया गया और उसे कहा गया कि वो अपने घरवालों से बाइक और दो लाख रुपए लेकर आए।

झगड़ा करते हुए दिनेश ने आरती से ये भी कहा कि उसे उसकी सूरत पसंद नहीं है। जब दहेज लाओगी, तभी घर में रखूंगा। आरती एक साल से मायके में रह रही है। पुलिस ने बताया कि, मामला दहेज़ प्रताड़ना का है और हम जांच कर रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई कर दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button