बॉलीवुड

57 की उम्र में भी इतनी फिट कैसे है नीता अंबानी, इस राज़ से अब उठ गया है पर्दा

मोटापा किसी को पसंद नहीं होता है। हर कोई इससे निजात पाना चाहता है। आप ने देखा होगा कि कई सितारें तो 40 की उम्र के बाद भी हसीन या हैन्डसम लगते हैं। वहीं बहुत से सितारों की वेट लॉस जर्नी भी सबको हैरान कर देती है। अब नीता अंबानी को ही ले लीजिए। एक जमाने में वे 90 किलो की हो गई थी। लेकिन फिर उन्होंने अपने बेटे अनंत से प्रेरणा लेकर एक खास रूटिन फॉलो किया और तेजी से वजन घटा लिया। अब 57 की उम्र में भी वे बहुत फिट लगती हैं।

नीता ने खुद को फिट करने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में चेंज किया। उन्होंने जंक और ऑइली फूड को त्याग फल, सब्जी और नट्स खाना स्टार्ट कर दिया। वे रोजाना एक्सरसाइज भी करने लगी। इसमें योग, स्विमिंग और जिम के वर्कआउट शामिल हैं। वे रोजाना सुबह 40 मिनट एक्सरसाइज, योग और स्वीमिंग कर अपना फैट बर्न और कैलोरी कम करती हैं। वहीं शाम को भी वे 30 मिनट तक एक्सरसाइज और योग करना पसंद करती हैं।

नीता को रनिंग करना भी पसंद है। फिटनेस एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि वजन कम करने के लिए डाइट और रनिंग एक्सरसाइज बेस्ट होती है। सुबह उठकर नीता सबसे पहले बादाम और अखरोट खाती हैं। फिर नाश्ते में उन्हें एग वाइट ऑमलेट लेना पसंद है। दिन में वे सिर्फ हेल्दी चीजों को ही खाती हैं। इन चीजों में कार्ब्स (कार्बोहाइड्रेट) बहुत कम रहता है।

लंच में वे अधिक हरी सब्जियां और सूप लेती हैं। शाम (4:30 बजे) को पनीर या प्रोटीन रिच स्नैक्स खाती हैं। वहीं डिनर में हरी सब्जी, सूप और स्प्राउट्स का सेवन करती हैं।

इन सबके अलावा चुकंदर ने भी नीता का वजन कम करने में बहुत हेल्प की। वे रोज एक से दो गिलास चुकंदर का जूस पीती हैं। बता दें कि चुकंदर का जूस बॉडी को डिटॉक्स और पेट साफ करने का कार्य करता है। इसमें वसा और कैलोरी बहुत कम होती है। ये कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है।

चुकंदर के एंटीऑक्सिडेंट गुण फैट जमा होने से रोकते हैं। ये शरीर में उन मिनरल्स को पहुंचता है जो हेल्दी जीवन प्रमोट करते हैं। इससे वजन कम होने के साथ साथ ब्लड प्रेशर लेवल भी कम होता है।

नीता अंबानी को क्लासिकल डांस में भी महारत हासिल है। ऐसे में इसकी प्रैक्टिस कर भी उनका वजन बहुत कम हुआ। वे आज भी इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करती हैं। दरअसल डांस आपके धीरज और संतुलन को बढ़ाकर तनाव मुक्त रहने में मदद करता है। इससे आपकी बॉडी शेप में रहती है।

Back to top button